कई बच्चे गणित पढ़ना पसंद नहीं करते हैं और उन्हें गणित का नाम सुनते ही टेंशन हो जाती है। स्कूल और ट्यूशन में समझाए जाने के बावजूद कई बार बच्चे क्वेश्चन सॉल्व नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिनके माध्यम से आप बच्चों को आसानी से गणित पढ़ा सकती हैं और इन टिप्स से आपके बच्चे के बेसिक्स क्लियर हो पाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि कैसे छोटे-छोटे टिप्स की मदद से आप बच्चे को सिंपल तरीके से गणित समझा सकती हैं।
कई बार ऐसा भी होता है बच्चे को जो पढ़ाया जाता है वह उसे एक या दो बार में सही से समझ नहीं आता है और उसके कॉन्सेप्ट्स क्लियर नहीं होते हैं। ऐसे में आपको बच्चे से यह जरूर पूछना चाहिए कि उसे किन टॉपिक्स में अधिक परेशानियां आ रही हैं। फिर आप अपने बच्चों की कमियों पर गौर करें और उन्हें आप मैथ्स गेम्स की मदद से पढ़ाएं ताकि उन्हें तमाम चीजें समझ में आ जाएं।
इसे भी पढ़ें: अपने बच्चों को इंडिपेंडेंट बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
गणित सिखाने के लिए आपको बच्चे के बेसिक यानी फंडामेंटल्स क्लियर करना जरूरी होता है। बेसिक क्लियर करने के लिए उदाहरण के माध्यम से समझाना सही माना जाता है।(बेस्ट पेरेंटिंग के लिए ध्यान में रखें ये ज़रूरी बातें) अगर आपका बच्चा छोटा है तो आप उसे फलों के माध्यम से एडिंग या सब्ट्रैक्शन करना सिखा सकते हैं। इससे बच्चे का बेसिक आसानी से क्लियर होंगे।
गणित पढ़ाते समय कई बार लोग कई सारे टॉपिक्स को एक-साथ पढ़ाने की कोशिश करते हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे बच्चे को टॉपिक्स एक बार में सही से समझ नहीं आएंगे और उसके बेसिक भी क्लियर हो जाएंगे।
यह विडियो भी देखें
इसके अलावा आप अगर अपने बच्चे को कम उम्र से ही ऑब्जेक्ट्स के साथ खेलना सिखाएंगी तो वह खेल-खेल में कई चीजों को सीख सकता है।(बच्चे को सिखाएं पैसे बचाने का हुनर) वह किसी भी स्क्वायर, सर्कल और ट्रायंगल जैसे शेप के ऑब्जेक्ट्स को पहचान पाएगा। आप बच्चे को अबेकस का उपयोग करके काउंटिंग, एडिंग और सब्ट्रैक्शन भी सिखा सकती हैं। इसके अलावा आप प्रेक्टिकल लर्निंग के माध्यम से बच्चे को टेबल्स जल्दी सिखा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करना है तो पेरेंट्स उनमें ये स्किल जरूर डेवलप करें
तो ये थी वो सभी टिप्स जिनकी मदद से आप अपने बच्चे को गणित समझा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें साथ ही कमेंट करके हमें बताएं और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।