What Flowers Bloom in June: जून का महीना बागवानी के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। असल में इस महीने के बीच में ही मॉनसून की शुरुआत भी होने लगती है। ये वक्त पौधों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस मौसम में प्लांट्स बहुत ही अच्छे से ग्रो कर पाते हैं। जून के महीने में ना केवल पौधे अच्छे से विकास करते हैं बल्कि इसी दौरान पौधों पर फूल भी खूब लगते हैं। अगर आप भी बागबानी के शौकीन हैं, तो आपको इस मनमोहक महीने में फूलों वाले पौधे लगाने चाहिए।
जून के महीने में कई प्लांट्स लगाए जा सकते हैं। अगर आप भी बगीचे को फूलों से महकाना चाहते हैं, तो आपको जून में 5 तरह के फ्लावर प्लांट्स जरूर लगाने चाहिए। इन्हें लगाना भी बहुत ही आसान है। आइए जानें, जून के महीने में कौन-से फूल उगाए जा सकते हैं?
यह भी देखें- कभी नहीं मरते ये 5 पौधे, बिना पानी के भी घर को देते हैं रॉयल लुक, गर्मियों में लगाना है आसान
गर्मी के मौसम में गुड़हल के फूल खूब खिलते हैं। मानसून की शुरुआत के साथ इन पौधों में खूब फूल खिलते हैं। अगर आप फूलों वाला पौधा लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको गुड़हल का पौधा जून के महीने में जरूर लगाना चाहिए। इसे आप कटिंग की मदद से भी आसानी से उगा सकते हैं।
अगर आप अपने गार्डन को एक मनमोहक खुशबू से भरना चाहते हैं, तो आपको मोगरा का पौधा अपने गार्डन में जरूर लगाना चाहिए। शाम के वक्त मोगरा की महक से आपका मन खुश हो जाएगा। इस पौधे को पर्याप्त धूप और नियमित पानी देने की जरूरत होती है।
अपराजिता का पौधा गर्मियों के मौसम में खूब फूल देता है। इस पौधे पर नीले और सफेद रंग के फूल खिलते हैं। इसे बगीचे में लगाकर आप अपने घर और गार्डन की शान बढ़ा सकते हैं। इन्हें बहुत ज्यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं होती।
यह विडियो भी देखें
गेंदे के पौधे को आप जून के महीने में आसानी से लगा सकते हैं। ये पूरी गर्मी से लेकर मानसून तक खिलते हैं। पीला, नारंगी, लाल फूलों से बगीचे को भरने के लिए आपको जून में गेंदा का पौधा जरूर लगाना चाहिए। गेंदे के पौधे को ज्यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं पड़ती।
कनेर के पौधे पर पीले, गुलाबी, सफेद और कई अन्य रंगों के फूल आते हैं। इस पौधे को जून में लगाना सबसे सही होता है। खास बात है कि इस पौधे को बहुत कम देखभाल की जरूरत होती है।
यह भी देखें- घर में इस पौधे को लगाने से हो सकती है हर इच्छा की पूर्ति
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Her Zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।