खाली पड़े माचिस बॉक्स को फेंके नहीं, ऐसे करें इस्तेमाल

घर में खाली पड़े माचिस बॉक्स को फेंकने के बजाय कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए जानते है कि ये बॉक्स किस तरह से हमारे काम आ सकते हैं।
Guest Author
Updated:- 2024-01-06, 19:23 IST
waste material use

घर में मौजूद सामान का इस्तेमाल कर हम सभी वेस्ट को कम कर सकते हैं। रोजाना हम कई ऐसी चीजों को फेंक देते हैं जिसे हम दोबारा से रियूज कर उपयोगी बना सकते हैं। अब आप माचिस बॉक्स की बात कर लों। माचिस में मौजूद तीलियों का इस्तेमाल कर उसके खाली बॉक्स को वेस्ट समझकर फेंक देते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे हैक्स बारे में बताने जा रहे है जिसका यूज कर आप अपने माचिस के बॉक्स को दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं।

मैच बॉक्स रोबोट

बच्चों का खिलौना यानी रोबोट बनाने के लिए माचिस की डिब्बियों का इस्तेमाल करें।

जरूरी सामान

  • 4 माचिस की डिब्बी
  • 2 माचिस की तीली
  • कलरफुल  कागज
  • कैंची
  • गोंद

बनाने का तरीका

  • रंगीन पेपर की मदद से माचिस बॉक्स को कवर करें। 
  • माचिस की तीली का इस्तेमाल करते हुए मैच बॉक्स के नीचे होल बनाएं।
  • बॉडी स्ट्रक्चर यानी शरीर और पैर बनाने के लिए दूसरे माचिस बॉक्स का इस्तेमाल करें।
  • शरीर को सिर से जोड़ने के लिए तीली का यूज करें।
  • इसके बाद रोबोट(पुरानी कॉपियों का रियूज) की आँखें और मुँह बंद करें।

डॉल के लिए बनाएं सूटकेस

doll box

माचिस की डिब्बी का उपयोग कर आप अपनी बच्ची की गुड़िया के लिए कपड़े रखने का सूटकेस बना सकती हैं।

इसे भी पढ़े- खाली टिशू बॉक्स को फेंके नहीं, ऐसे करें घर के कामों के लिए इस्तेमाल

जरूरी सामान

  • माचिस बॉक्स
  • लाइट और डार्क ब्राउन पेपर
  • कैंची
  • गोंद

बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले ब्राउन पेपर के साथ मैच बॉक्स को कवर करें।
  • अब माचिस बॉक्स के हर कोने पर डार्क ब्राउन पेपर से 4 घेरे बनाएं और पेस्ट करें।
  • हल्के भूरे रंग के कागज के साथ एक छोटा सा हैंडल बनाएं।
  • आप अपने हिसाब से आप सूटकेस को सजा सकती हैं।

माचिस बॉक्स से बनाएं ऑर्गेनाइजर

orgnizer

माचिस बॉक्स (पुरानी झाड़ू का रियूज) का इस्तेमाल कर आप आर्गेनाइजर भी बना सकती हैं। आप इस बॉक्स में बटन, स्टोन आदि रख सकते हैं।

इसे भी पढ़े- टिन से बने चाय पत्ती के डिब्बों को इन तरीकों से करें रियूज

जरूरी सामान

  • ढेर सारे छोटे-बड़े माचिस बॉक्स
  • गोंद
  • पेंट मल्टी कलर 

बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए माचिस के डिब्बों से ढक्कन निकल कर अलग कर लें।
  • अब इन बॉक्स को अलग-अलग कलर से पेंट कर दें।
  • इसके बाद सारे बॉक्स को सुखाने के लिए कुछ देर के लिए पंखे में रख दें।
  • अब एक-एक करके सभी को आपस में पेस्ट कर दें।
  • आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसे छोटा या बड़ा बना सकते हैं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।