आधी जली हुई अगरबत्ती को फेंकने के बजाए इस तरह से करें रियूज

अगरबत्ती तो हम सभी के घरों में जलाई जाती है, पूजा पाठ के लिए हो या रूम फ्रेशनिंग के लिए। घरों में अगरबत्ती का उपयोग तो सालों से किया जा रहा है। बाजार में भी आपको कई अलग-अलग सुगंध वाले अगरबत्ती मिल जाएंगे। अगरबत्ती जलाने के कई धार्मिक और वैज्ञानिक लाभ हैं। तभी तो आज भी इतने सारे एयर फ्रेशनर आने के बावजूद भी घरों में लोग अगरबत्ती जलाना पसंद करते हैं। अक्सर अगरबत्ती जलाने के बाद कई बार अगरबत्ती आधी जलकर बुझ जाती है। इन आधी जली अगरबत्ती को दोबारा जलकार भगवान को नहीं दिखा सकते। इसलिए बहुत से लोग क्या ज्यादातर सभी लोग उस आधी जली अगरबत्ती को स्टैंड से बाहर निकालकर फेंक देते हैं। ऐसे में आज हम आपको इन आधी जली हुई अगरबत्ती को फेंकने के बजाए दोबारा इस्तेमाल करने के टिप्स बताएंगे। इन टिप्स की मदद से आप बेकार आधी जली अगरबत्ती को दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगरबत्ती को हवन सामग्री में मिलाएं

जले हुए अगरबत्ती को फेंकने के बजाए चाकू या हाथों की मदद से मसाले और लकड़ी को अलग करें। अब मसाले को अच्छे से कूट कर चिकना करें और फिर उसे पूजा के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हवन सामग्री में मिला लें। अब जब भी आप आग में हवन सामग्री डालेंगे, आज से बहुत अच्छी महक आएगी।
इसे भी पढ़ें: गुलाब के पौधे को दें इन चीजों का धुआं, फूलों से भर जाएगा गमला
कमरों के लिए अगरबत्ती बनाएं
अब आधी जली हुई अगरबत्ती दोबारा से तो भगवान के सामने नहीं जला सकते, ऐसे में क्या करें? अब आप यदि जली हुई अगरबत्ती को फेंकना नहीं चाह रहे हैं तो अगरबत्ती के मसाले को निकालकर उसमें घी और मधु रस मिलाएं और दूसरे लकड़ी में मसालों को चिपकाकर अगरबत्ती बना लें। इन अगरबत्तियों को अपने कमरे या हॉल में जला सकते हैं।
अगरबत्ती से धूप बनाएं

जले हुए अगर बत्ती से आप होममेड धूप कोन्स बना सकते हैं। इसके लिए आप अगरबत्ती के मसालों को निकाल लें और फिर उसमें थोड़ा घी और कपूर मिलाकर मिक्स करें। छोटी-छोटी कटोरी या आइस क्यूब ट्रे में भरकर धूप बनालें। सुख जाए तो जलाकर कमरे में अच्छी महक फैला सकते हैं।
अगरबत्ती से रूम फ्रेशनर बनाएं
आधी जली हुई अगरबत्ती के मसाले को अच्छे से निकाल लें और किसी मिट्टी के दिया में भर लें। अब दिया में कपूर और छोटा सा कोयला डालकर आग जला लें। थोड़ी ही देर में अगरबत्ती के मसाले जलकर महकने लगेंगे, हो गया न तैयार फ्री का होममेड रूम फ्रेशनर।
इसे भी पढ़ें: Pineapple के ऊपरी भाग से उगा सकते हैं पौधे, जानिए कैसे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।