Pineapple के ऊपरी भाग से उगा सकते हैं पौधे, जानिए कैसे

पाइनऐपल या अनन्नास वैसे तो यह हर मौसम, मार्केट में मिल जाता है, लेकिन जनवरी-फरवरी में अच्छी मात्रा में मिलता है। अनन्नास को सीधे तौर पर खाने के अलावा इसके जूस का सेवन किया जाता है। डॉक्टर और एक्सपर्ट, इसके जूस के कई लाभ बताते हैं। अनन्नास से कई तरह की रेसिपी भी बनती है, जैसे केक, आइसक्रीम, मिठाई आदि। अन्य फलों की तुलना में अनन्नास काफी महंगा होता है। साथ ही, इसकी खेती हर जगह नहीं होती है। साउथ इंडिया में इसकी फसल और उपज, दोनों ही अच्छी होती है। लेकिन, क्या आपको पता है कि आप अनन्नास के पौधे को आसानी से अपने घर के गमले में लगा सकते हैं। इसके लिए आपको नर्सरी से बीज या पौधा खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप जो फल खरीदकर लाए हैं, उसके पत्तों से ही आप अनन्नास का पौधा लगा सकते हैं, तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे।
पाइनएप्पल क्राउन से इस तरह से उगाएं पौधे

- अनानास (अनानास रेसिपीज) खाने के बाद आप ऊपरी भाग यानी क्राउन को काटकर अलग रखें।
- क्राउन और फल को अलग करने के बाद जितने क्राउन हैं उतने गिलास में पानी भरें।
- अब क्राउन के नीचे के 3-4 पत्ते तोड़कर अलग करें।
- पाइनऐपल के क्राउन को गिलास में इस तरह रखें कि उसका निचला हिस्सा पानी में थोड़ा-सा डुबा रहे। अब इसे र रौशनी आने वाली जगह पर छोड़ दें।
- 20-25 दिन का इंतजार करें, क्राउन से जड़ें आ जाएंगी।
- जब तक पाइनऐपल क्राउन से जड़ न आ जाए क्राउन या गिलास को हिलाए-डुलाए नहीं।
- आप देखेंगे कि 20-25 दिन बाद, पाइनऐपल क्राउन में जड़ आ चुकी है।
इसे भी पढ़ें: पौधे में लगे रोग की पहचान करने के लिए अपनाएं ये तरीके
- पौधे लगाने के लिए क्राउन तैयार है। इसे मिट्टी में लगा सकते हैं।
- पाइनऐपल क्राउन लगाने के लिए गमला तैयार कर लें।
- गमले की मिट्टी में वर्मीकंपोस्ट या गोबर की खाद मिलाकर गमले में भरें।
- अब जड़ वाली पाइनऐपल क्राउन को मिट्टी में लगाएं और जड़ को अच्छे-से ढक दें।
- आधा मग के करीब पानी डालें, ताकि मिट्टी और जड़ अच्छे-से मिल जाएं और जड़ जल्दी ग्रो करे।
- अच्छी धूप आने वाली जगह पर गमले को रखें और रोजाना ज्यादा पानी न डालें।
- गर्मियों में एक से दो मग पानी डालें। वहीं, सर्दियों और बारिश के दिनों में आधा मग पानी से काम चल जाएगा।
- 20-25 दिनों में गमले की मिट्टी की गुड़ाई करते रहें, ताकि पौधे की ग्रोथ अच्छे-से हो।
इसे भी पढ़ें: फूलों से भर जाएगा गुलदाउदी का गमला, बस पानी में मिलाकर डालें ये एक चीज
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।