herzindagi
ways to reuse blanket

पुराने और खराब कंबल को ना समझे बेकार, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

Reuse: घर मौजूद अलग-अलग चीजों की तरह पुराने कंबल को भी दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इस आर्टिकल में जानें कि आप कैसे कैसे पुराने कंबल को अलग-अलग कामों के लिए घर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-24, 08:47 IST

Reuse: पुरानी चीजों का आप क्या करते हैं? फेंक देते होंगे। अधिकतर लोग ऐसा ही करते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि आप पुरानी चीजों से अलग-अलग काम कर अपना खर्चा भी बचा सकते हैं। सर्दियों की शुरुआत हो गई है। ऐसे में लोगों के घरों में पुराने कंबल भी मौजूद होंगे, जिन्हें फेंककर वो एक नया कंबल खरीदने का प्लान करेंगे। इस आर्टिकल में जानें कि आप कंबल को फेंकने की बजाए कैसे-कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। 

पुराने कंबल का क्या करें? 

how to reuse blankets

पुराने कंबल को दोबारा इस्तेमाल करने का सबसे सही तरीका है कि आप उसे बच्चों के खेलने के लिए फर्श पर बिछा दें। छोटे बच्चों को सर्दियों में फर्श पर खेलने की वजह से खांसी-जुकाम हो जाता है, जिससे बचने के लिए यह ट्रिक बढ़िया है। 

इसे भी पढ़ेंः Reuse Plastic Bottles: घर पर पड़ी पुरानी प्लास्टिक बोतल को इस तरह करें रियूज

पुराने कंबल से बनाएं तकिए के कवर

cusion cover from blanket

पुराने कंबल से आप तकिए के कवर भी बना सकते हैं। बहुत से कंबल ज्यादा मोटे नहीं होते हैं, जिस वजह से आप उन्हें आराम से काट सकते हैं। पुराने कंबल को काटकर उसे बड़ी सुई की मदद से कवर का आकार देते हुए सिल दें। सर्दी से बचाने में कंबल से बना कवर आपकी काफी सहायता करेगा। 

कंबल से डोर मेट कैसे बनाएं?

doormat 

आप कंबल से डोर मेट भी बना सकते हैं। डोर मेट बनाने के लिए आपको चाहिए कंबल को एक चौकोर हिस्सा। अब इस हिस्से की चारो ओर कपड़ा लेकर सिल दें और नीचे की तरफ एक प्लेन पायदान लगा दे। इस ट्रिक से आपका डोर मेट हिलेगा नहीं। 

पेट्स का बेड बनाएं

pets bed reuse

इन सभी टिप्स के साथ-साथ आप पेट का बेड बनाने के लिए भी कंबल इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको पेट के लिए स्पेशल खरीदारी करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ेंः  Reuse Ideas: टिन से बने चाय पत्ती के डिब्बों को इन तरीकों से करें रियूज

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik   

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।