How to remove paint from tile floors

फर्श पर लगे हुए पेंट के दाग को हटाने के लिए अपनाएं ये हैक्स

घर में पेंट करवाते समय अक्सर फर्श पर इसका दाग लग जाता है, जिसे कुछ देर छोड़ने के बाद उसे साफ करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप इन दागों को साफ करने के आसान उपाय ढूंढ रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-19, 08:00 IST

हम सभी रोजाना घर की साफ-सफाई करते हैं। लेकिन त्यौहार या किसी खास मौके पर हम सभी पूरे घर को डेटिंग-पेंटिंग करते हैं। ऐसे में कई बार दीवारों और फर्नीचर को पेंट करते वक्त पेंट की बूंदें फर्श पर गिरती हैं। अगर आप उसे तुरंत हटा देते हैं, तो अच्छी बात है। लेकिन कुछ समय छोड़ देने पर ये दाग इतने जिद्दी हो जाते हैं, उन्हें साफ करना काफी मुश्किल भरा काम हो जाता है। पेंट की छोटे-छोटे छीटें पूरी फर्श को खराब कर देता है। इस आर्टिकल में आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इसे फटाफट साफ कर सकती हैं।

पेंट स्टेन को साफ करने के उपाय

Paint Stain Cleaning Tips

फर्श से पेंट के दाग हटाना एक चुनौती भरा काम हो सकता है, लेकिन इसे कुछ उपायों को अपनाकर साफ किया जा सकता है। इसके लिए आपको पहले पेंट का प्रकार और फर्श को देखने की जरूरत है।

पानी आधारित पेंट के दागों के लिए

  • दीवारों को पेंट करने वाले रंग में पानी मिक्स किया जाता है। अगर पानी मिला हुए वॉल पेंट है, तो इसे जितना जल्दी हो सके साफ करें।
  • दाग को नम कपड़े या कागज के तौलिये से पोंछें।
  • इसके बाद डिश सोप को गर्म पानी में मिलाएं और दाग को धीरे से रगड़ें।
  • साफ पानी से धोएं और कपड़े की मदद से अच्छी तरह सुखाएं।

इसे भी पढ़ें-घर के पर्दे पर लगा नेल पेंट का दाग नहीं हो रहा है साफ, तो रगड़ने की बजाय इन टिप्स को फॉलो करें

तेल आधारित पेंट के दागों को कैसे करें साफ?

Paint Stain Cleaning Hacks

  • फर्नीचर, दरवाजा और लोहे के गेट को कलर करने के लिए पेंट में तेल मिलाया जाता है। अगर तेल मिला हुआ पेंट का दाग फर्श पर लगा है, तो इसके लिए सॉल्वेंट-आधारित क्लीनर या पेंट थिनर का उपयोग करें।
  • इसके लिए इसे दाग पर क्लीनर लगाकर कुछ मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • अब मुलायम ब्रिसल वाले ब्रश या कपड़े से धीरे से रगड़ें।
  • इसके बाद नम कपड़े से पोंछकर साफ करें और सुखाएं।

सूखे पेंट के दागों को कैसे करें क्लीन?

Easy Tips Clean Paint Stain

  • कई बार लोग अपने घरों में पुट्टी या चूना का इस्तेमाल करते हैं। अगर फर्श पर इसका दाग लग गया है,तो इसे साफ करना आसान है। इसके लिए केवल कुछ बातों का ध्यान रखें ताकि फर्श को नुकसान न हो।
  • सूखे पेंट को हटाने के लिए चाकू या खुरचनी से अतिरिक्त पेंट को निकालें।
  • इसके बाद पेंट रिमूवर या सॉल्वेंट-आधारित क्लीनर को लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें, फिर रगड़ें और धो लें।

ध्यान रखने योग्य बातें

  • फर्श पर किसी क्लीनर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले उसे एक छोटे हिस्से पर लगाकर परीक्षण करें ताकि सतह को नुकसान नहीं पहुंचे।
  • कठोर रसायनों का उपयोग करने से बचें क्योंकि ये फर्श की चमक को जल्दी खत्म कर देता है। 
  • अगर दाग ज्यादा जिद्दी हैं, जो सफाई प्रक्रिया को दोहराएं।
  • केमिकल प्रोडक्ट का उपयोग करते समय हाथ में दस्ताना और चश्मा पहनें।

इसे भी पढ़ें- बेडरूम की दीवार पर लग जाए गंदे हाथों के निशान तो ऐसे करें उसे साफ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।