घर के पर्दे पर लगा नेल पेंट का दाग नहीं हो रहा है साफ, तो रगड़ने की बजाय इन टिप्स को फॉलो करें

नेल पेंट का दाग अगर कपड़े पर लग जाता है, तो इसे उतारना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर कपड़ा पतला है, तो इसे ज्यादा रगड़ने पर इसमें होल भी हो सकता है। इसलिए नेल पेंट के दाग को साफ करने के लिए खास ध्यान रखना पड़ता है। पर्दे पर लगा नेल पेंट का दाग बहुत गंदा लगता है। इसलिए महिलाएं इसे साफ करने के लिए तरह-तरह के टिप्स फॉलो करती हैं, लेकिन फिर भी दाग साफ नहीं हो पाता।
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो चिंता न करें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से इसे साफ कर पाएंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको कपड़े को ब्रश से नहीं रगड़ना पड़ेगा।
नेल पॉलिश रिमूवर

- पर्दे से नेल पेंट के दाग को साफ करने का इससे अच्छा तरीका आपको नहीं मिलेगा। आप बिना रगड़े नेल पेंट के दाग को साफ कर पाएंगे।
- इसके लिए सबसे पहले आप एक कॉटन लें।
- इसे नेल पॉलिश रिमूवर में डूबा कर कपड़े पर लगाएं।
- ऐसा करने से आप देखेंगे कि दाग धीरे-धीरे उतरने लगा है।
- अगर दाग कम है, तो इसकी मदद से साफ करना आसान है।
इसे भी पढ़ें- शर्ट के बाजुओं पर लगा पसीने का पीला निशान हो जाएगा गायब, बस किचन की इन 2 चीजों का करें इस्तेमाल
शेविंग क्रीम और कोलगेट

- अगर दाग ज्यादा लगा है, तो आप शेविंग क्रीम और कोलगेट की मदद से साफ कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आप दाग वाले हिस्से को गर्म पानी में डूबा दें।
- आपको केवल वही हिस्सा डालना है, जहां दाग लगा हो।
- इसके बाद दाग पर शेविंग क्रीम और कोलगेट लगाएं।
- अब इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- इसके बाद आप कॉटन की मदद से नेल पॉलिश रिमूवर लगाएं।
- इस तरह दाग साफ करना आसान हो जाएगा।
- टूथपेस्ट से सफाई करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
इसे भी पढ़ें- कॉलर साफ करने के लिए नहीं पड़ेगी ब्रश की जरूरत, इन 2 चीजों से चमक जाएगा नए जैसा
वाइट विनेगर से हटाएं पर्दे पर लगा दाग

- विनेगर में माइल्ड एसिड होता है। इसलिए इससे दाग हटाना आसान होता है।
- इस प्रक्रिया को फॉलो करने से पहले आप कपड़े को पानी में भिगो दें।
- फिर 10 मिनट बाद आप इसपर वाइट विनेगर लगाकर, डिशवॉश लिक्विड लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट के बाद आप हल्के हाथ से दाग को रगड़ें। इससे धीरे-धीरे दाग उतरने लगेगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।