गद्दे पर लग गया है इंक का दाग तो हटाने के लिए आजमाएं ये आसान हैक्‍स

गद्दे पर लगा जिद्दी दाग को निकालने के लिए आप चाहे तो कुछ आसान हैक्स की मदद ले सकती हैं। इसकी मदद से आप आसान से किसी भी दाग को निकाल सकती हैं। 

 

Can vinegar remove ink
Can vinegar remove ink

गद्दे का इस्तेमाल हम रोजाना करते हैं। छोटे बच्चे इंक का दाग कई बार गद्दे पर लगा देते हैं। बार- बार गद्दा खरीदना आसान नहीं होता है। ऐसे में इसकी सही तरीके से सफाई करना काफी ज्यादा जरूरी हैं। कई लोग गद्दे की सफाई करने की जगह उस पर कवर लगा देते हैं। ऐसे में गद्दे पर दाग रह जाता है और बाद में आपका गद्दा खराब होने लगता है। हालांकि आपको इसकी सफाई समय रहते करना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि गद्दे पर लगा इंक का दाग आप कैसे निकाल सकती हैं।

गद्दे से कैसे निकाले इंक का दाग

how to remove ink stains from mattress

सबसे पहले आपको एक कॉटन को डिटॉल में भिगोकर आपको रखना होगा। फिर इसी डिटॉल वाले कॉटन से दाग वाली जगह पर रगड़ना होगा। ऐसे में इंक का दाग गद्दे से गायब हो जाएगा। हालांकि इसके लिए आपको पूरे गद्दे को धोने की जरूरत नहीं हैं। जिस जगह पर दाग है आपको उस जगह को साफ करना होगा।

अल्कोहल से करें गद्दे की सफाई

जी हां, सुनने में भले अजीब लग रहा हो लेकिन आप गद्दे पर लगा इंक का दाग निकालने के लिए अल्कोहल का इस्तेमाल कर सकती है। अल्कोहल की मदद से किसी भी दाग को निकालना आसान है। आपके एक कॉटन में थोड़ा सा अल्कोहल लगाना है और उस अल्कोहल की मदद से पूरे गद्दे की सफाई करनी हैं। ऐसे में आपका गद्दा मिनटों में साफ हो जाएगा। वहीं गद्दे से अल्कोहल की बदबू निकालने के लिए आपको गद्दे को धूप में रखना होगा।

इसे भी पढ़ें-कपड़ों से इंक या स्‍याही के दाग हटाने के 5 आसान हैक्‍स

डिटर्जेंट का इस्तेमाल

बॉल पेन के इंक के दाग लगने के तुरंत बाद आपको गद्दे की सफाई करनी चाहिए। घर में मौजूद किसी भी डिटर्जेंट की मदद से आप पूरे गद्दे की सफाई कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करना है। आपको सबसे पहले डिटर्जेंट को एक कपड़े में लगाना है और उसकी मदद से पूरे गद्दे की सफाई करनी है। ध्यान रखें दाग वाले जगह पर ही आपको सफाई करनी है, ऐसे में कलर पूरे गद्दे को गंदा नहीं करेगा।

इसे भी पढ़ें-Stain Cleaning: इस 1 चीज से साफ करें कपड़े पर लगा इंक का दाग

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP