ऑफिस कैबिनेट को फटाफट इन हैक्स से करें ऑर्गेनाइज, काम में भी लगा रहेगा मन

इस आर्टिकल में आपके बिखरे हुए ऑफिस कैबिनेट को व्यवस्थित रखने के हैक्स बताए गए हैं, जो आपके लिए बेहद काम के हो सकते हैं।

organize office cabinet fast

ऑफिस कैबिनेट को अच्छे से सजा हुआ तो आप भी देखना चाहते होंगे, लेकिन कई बार यह काफी ज्यादा फैला या बिखरा हुआ रहता है, जिसे देख कर ही स्ट्रेस बढ़ने लगता है और मन में नेगेटिविटी भी आती है। अव्यवस्थित कैबिनेट आपके काम में बाधा डाल सकते हैं और आपको चीजें ढूंढने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, ऑफिस के कैबिनेट को साफ-सुथरा और सजाकर रखना बेहद जरूरी है। यह आपके अंदर पॉजिटिविटी लाने के साथ-साथ काम में भी मन लगाने का काम भी करेगा। तो चलिए ऑफिस कैबिनेट को मिनटों में ऑर्गेनाइज करने के कुछ बेहतरीन हैक्स हम आपको बताते हैं।

कचरे को बाहर निकालें

सबसे पहले, अपने कैबिनेट से सभी अनावश्यक वस्तुओं को बाहर निकालें। कई बार हम कैबिनेट में पुरानी चीजों को निकालना भूल जाते हैं। ऐसे में, इसमें से टूटी हुई वस्तुएं, पुरानी फाइलें, और खाली डिब्बे आदि को निकाल कर फेंक दें।

श्रेणी के अनुसार रखें सामान

how to organize office cabinet in hindi

अपनी जरूरत की शेष वस्तुओं को श्रेणी के अनुसार ही व्यवस्थित करें। उदाहरण के लिए, अगर आपके पास ढेर सारी फाइल पड़ी हुई है, तो इसे वर्ग के अनुसार कैबिनेट में रखें। इसके अलावा, ज्यादा और रेगुलर यूज वाली फाइल को आगे रखें, ताकि इसे रोज-रोज ढूंढने में परेशानी न हो। इसके अलावा, कम इस्तेमाल वाली वस्तुओं को सबसे नीचे या पीछे भी रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-इन आसान टिप्स की मदद से घर में फाइलों को करें आर्गेनाइज

छोटे-छोटे सामानों को रखें बिल्कुल अलग

अक्सर कैबिनेट में रखी छोटी वस्तुएं खो जाती है। ऐसे में, जरूरी है कि आप छोटे-छोटे आइटम को संभालकर और अलग रखें। इसे कहीं पर भी मिक्स करके बिल्कुल भी न रखें। इससे आपको सामान ढूंढने में परेशानी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें-ऑफिस डेस्क में भूलकर भी न करें ये गलतियां, रुक सकती है प्रगति

नियमित रूप से सफाई करें

organize office cabinet quickly

अपने कैबिनेट को नियमित रूप से साफ करते रहें, क्योंकि इसमें धूल और गंदगी जमा हो जाती है। ऐसे में, इसे समय-समय पर साफ करना बेहद जरूरी होता है। साथ ही, कैबिनेट को अधिक व्यवस्थित रखने के लिए आप इसमें कम सामान रख सकते हैं। बहुत ज्यादा सामान कैबिनेट को अव्यवस्थित करने के साथ गंदा भी करता है।

इसे भी पढ़ें-ऑफिस में टेबल रखते समय वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP