herzindagi
 decorations from socks

Old Socks Hacks: पुराने मोजे फेंकें नहीं! क्रिसमस पर इन 5 आसान तरीकों से बनाएं घर सजाने के शानदार आइटम्स

यदि आपके घर में पुराने मोजे रखे हैं तो आप कुछ आसान तरीकों को अपनाकर अपने घर की सजावट कर सकती हैं, क्रिसमस डे पर ये सजावट बेहद यूनिक नजर आएगी। जानते हैं कैसे करें पुराने मोजों से घर की सजावट...
Editorial
Updated:- 2025-12-16, 00:07 IST

जैसे ही क्रिसमस का त्यौहार आने वाला होता है वैसे ही घर में सजावट शुरू हो जाती है, महिलाएं सड़कों पर सजावट का सामान खरीदने के लिए उतर आती हैं, लेकिन यदि आपको पता चले कि आप घर पर रखे पुराने मोजों से बढ़िया सजावट कर सकती हैं तो क्या हो? जी हां, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप मौजों के माध्यम से कैसे घर पर रहकर क्रिसमस की सजावट कर सकती हैं। पढ़ते हैं आगे... 

मोजों से बनाएं ये चीजें

आपके पास यदि पुराने सफेद मोजे हैं तो आप एक बहुत प्यारा स्नोमैन बना सकती हैं। इसके लिए आपको सफेद मोजों के अलावा चावल, रबड़ बैंड, रंगीन बटन, ग्लिटर और फेल्ट के कपड़े का होना बेहद जरूरी है। अब आप सबसे पहले सफेद मोजों को नीचे से रबड़ बैंड से कसकर बांधें और इसमें चावल या दाल भर लें ताकि इसे सही वजन और आकार मिल सके। अब मोजे के ऊपर एक और रबड़ बैंड लगाएं। 

christmas socks

फिर एक सर और शरीर का आकार दें। आप ऊपर के हिस्से को रंगीन कपड़े से टोपी का आकार भी दे सकती हैं। बटन से आंखें ग्लिटर से नाक और और एक काले पेन से आप होंठ तैयार कर सकती हैं। आप चाहें तो नाक में गाजर भी चिपका सकती हैं। आपका स्नोमैन तैयार है।

इसे भी पढ़ें - Christmas Day 2025: क्रिसमस को क्यों कहते हैं X-Mas? मतलब जानकर हैरान रह जाएंगी आप

लाल और सफेद मोजे, रुई और फेल्ट के कपड़े से एक प्यारा सांता क्लॉज भी बनाया जा सकता है। ऐसे में आप लाल मोजे में रुई भर लें और उसे सांता का आकार दे दें। अब सफेद मोजे से सांता की टोपी और दाढ़ी बनाएं। ऊपर के हिस्से को टोपी के रूप में मोड़ें और चिपका दें और रूई से टोपी पर पोम पोम लगा दें। आंखों के लिए आपका काले बटन का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आप आराम से क्रिसमस ट्री पर भी टांग सकती हैं।

chain tips

 मोजों से कई तरह के आर्नामेंट्स तैयार किए जा सकते हैं। ऐसे में आप मोजों के कपड़े को छोटे त्रिकोणीय गोलाकार में काट लें। अब क्रिसमस ट्री स्टार सजावट के लिए मोती या ग्लिटर चिपकाएं। ऊपर एक छोटा लूप बनाकर ट्री पर टांग दें। 

पुराने लेकिन साफ मोजे लें। मोजे के ऊपरी किनारे को फर वाले कपड़े या सफेद लेस से सजाएं। आप चाहें तो इस पर अपने परिवार के सदस्यों के नाम फेल्ट से काटकर चिपका सकती हैं। अब आप बच्चों के लिए छोटे गिफ्ट या कैंडी भरने के लिए इसे चिमनी या दरवाजे पर टांग दें।

आप मोजों को पतले स्ट्रिप्स में काट लें। इन स्ट्रिप्स को खींचकर रिंग का आकार दें। अब रिंग्स को आपस में जोड़कर एक लंबी चैन या माला बना लें। आप इन रिंग्स को गोल तार पर चिपका कर एक सफेद क्रिसमस ब्रीथ भी बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें - December Holiday Calendar: 2025 की आखिरी छुट्टियां; दिसंबर में घूमने के लिए कब मिल रहा है लॉन्ग वीकेंड, घुमक्कड़ लोग तुरंत लिस्ट देखकर बना लें प्लान

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।