Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:23 AM IST

Who is Santa Claus: क्या आप जानते हैं कौन हैं सांता क्लॉस और क्या है उनकी कहानी?

About Santa Claus in Hindi: क्रिसमस पर सांता क्लॉस का मुख्य महत्व होता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर सांता क्लॉस कौन हैं और उनकी कहानी क्या है।  
Updated:- 2023-12-18, 12:50 IST
image

हर साल दुनियाभर में कई लोग 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाते हैं। क्रिसमस की रात पर सांता क्लॉस बच्चों को उपहार देते हैं आपको बता दें कि क्रिसमस पर लोग प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों क्रिसमस के त्यौहार पर सांता क्लॉस का जिक्र क्यों होता है और उनकी क्या कहानी है। 

सांता क्लॉस कौन थे सांता क्लॉस?

about santa claus in hindi

आपको बता दें कि सांता क्लॉस का असली नाम सांता निकोलस बताया जाता है अगर बात करें सांता निकोलस के जन्म की तो उनका जन्म तुर्किस्तान के मायरा नाम के शहर में हुआ था। आपको बता दें कि इतिहासकारों के अनुसार प्रभु यीशु की मृत्यु के बाद उनका जन्म हुआ था।

ऐसा माना जाता है कि वह पहाड़ो पर बर्फीली जगह में रहते थे। क्रिसमस के त्यौहार पर सांता क्लॉस बच्चों को उपहार देते थे। आपको बता दें कि सांता क्लॉस और प्रभु यीशु के बीच मुख्य रूप से कोई संबंध नहीं है लेकिन सांता क्लॉस का क्रिसमस पर मुख्य महत्व होता है। 

आपको बता दें कि एक कहानी के अनुसार एक गरीब व्यक्ति के घर पर सांता क्लॉस ने तीन बेटियों की जिंदगी खुशियों से भर दी थी क्योंकि गरीब व्यक्ति की बेटियों ने घर के बाहर मोजे टांगे हुए थे जिसमें उन्होंने सोने के सिक्के भर कर रख दिए थे। इसके बाद से ही लोग आज भी क्रिसमस पर अपने-अपने घरों के बाहर मोजे टांगते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Christmas Day Wishes In Hindi: क्रिसमस डे के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश

जानिए कब बने थे पादरी?

सांता क्लॉस अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद ही काफी छोटी उम्र में पादरी बन गए थे। ऐसा माना जाता है कि वह सेंट निकोलस स्वभाव से बहुत दयालु थे और बच्चे उन्हें बहुत पसंद करते थे और इस वजह से वह बच्चों का बहुत सारे गिफ्ट भी देते थे।

यहीं नहीं उनकी मृत्यु के बाद भी वह क्रिसमस पर मध्य रात्रि में जब सब गहरी नींद में सो रहे होते थे तब वह बच्चों को गिफ्ट देने जाते थे। वह रात के अंधेरे में बच्चों को गिफ्ट्स इसलिए देते थे ताकि उन्हें कोई पहचान ना पाए। 

इसे भी पढ़ें- Christmas 2022: सांता क्लॉस से जुड़ी ये दिलचस्प बातें आपको जरूर जाननी चाहिए

सांता क्लॉस का गांव 

आपको बता दें कि सांता क्लॉस का गांव बर्फ से ढके फिनलैंड में रोवानिएमी में स्थित है और यह गांव पूरे साल बर्फ से ही ढका रहता है। आपको बता दें कि इस जगह पर सांता क्लॉज का ऑफिस भी है और यहां पर लोग आज भी अपनी-अपनी चिट्ठि‍यां भेजते हैं और फिर इन सभी चिट्ठियों को ऑफिस में टीम इकट्ठा करते हैं और फिर वहां पर जो ऑफिस के मुख्य कर्मचारी होते हैं वो सफेद दाढ़ी और लाल पोशाक में सांता क्लॉस की वेशभूषा में इन चिट्ठियों का जवाब भी देते हैं। रोवानिएमी आने वाले पर्यटकों को यहां पर फोटो क्लिक करवाने की अनुमति नहीं होती है। 

इसे जरूर पढ़ें: क्रिसमस पर करने वाली हैं हाउस पार्टी तो इन तरीकों से सजाए अपना घर

तो यह थी जानकारी सांता क्लॉस से जुड़ी हुई। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

image credit-freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।