पुरानी कॉटन की साड़ी से सॉफ्ट तकिया बनाने के ट्रिक्स

तकिए न सिर्फ कमरे को खूबसूरत बनाने का काम करते हैं बल्कि क्लासी लुक भी देते हैं। इसलिए बेड पर, सोफे पर तकिए रखे होते हैं, लेकिन कुछ समय बाद तकिए में धूल, पसीना और तेल जमा हो लगता है, जिसकी वजह से इसका कलर भी पीला पड़ जाता है। साथ ही, लगातार इस्तेमाल के बाद वो धीरे-धीरे दबने लग जाते हैं और तब एक वक्त ऐसा भी आता है, जब आप उन्हें रात को सोते समय इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं।
इसलिए हमें तकिए नियमित तौर पर बदलते रहना चाहिए। हालांकि, तकिए को नियमित तौर पर साफ करने से तकिए साफ हो जाते हैं और कवर से पुराने तकिए को खूबसूरत बनाया जा सकता है। बस आपको इस लेख में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
पुरानी साड़ी का करें चुनाव
तकिए का कवर या तकिया बनाने के लिए साड़ी का चुनाव करना होगा। पुरानी साड़ी का चुनाव करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि साड़ी बड़ी हो क्योंकि छोटी साड़ी से तकिया अच्छा नहीं बनेगा। अगर आप पहली बार तकिया बना रही हैं, तो हो सकता है कि गलत कटिंग हो जाए या तकिए का भराव सही न हो। ऐसे में आपकी साड़ी खराब भी हो सकती है इसलिए आप इस बात का भी खास ध्यान रखें।
इसे जरूर पढ़ें- पुराने कपड़ों से मिनटों में बनाएं तकिया, बस फॉलो करें ये स्टेप्स
लगाएं निशान
कॉटन की साड़ी सेलेक्ट करने के बाद निशान लगाना न भूलें। निशान साड़ी के कोने पर लगाना है ताकि ताकि कपड़ा आसानी से इस्तेमाल किया जा सके। इसके लिए आपको पुराने तकिए का कवर लेना है और साड़ी के ऊपर रखना है। फिर साइड से 5 इंच ज्यादा छोड़कर निशान लगा लें और कटिंग कर लें।
ऐसे बनाएं तकिया
- हमने तकिए को बनाने के लिए कवर काट लिया है। एक्स्ट्रा कपड़े को तकिए के आकार में काटने के बाद उसे सुई-धागे की मदद से सील दें।
- साड़ी को बस सिर्फ एक तरफ से खुला छोड़ना है और तीनों कोनों को सिल देना है। इसके बाद इस कपड़े में कॉटन या फार्म डाल दें। दोनों चीजें आपको मार्केट से आसानी से मिल जाएगी।
- अगर आपके पास कॉटन नहीं है, तो बची हुई साड़ी को तकिए में फिल कर सकते हैं या एक्स्ट्रा कवर में घर के दूसरे कपड़े भी डाल सकते हैं।
- हालांकि, सिर्फ कपड़ों से बना तकिया आरामदायक नहीं होता है। बस आपका तकिया तैयार है। (तकिया खरीदते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान)
कैसे बनाएं कुशन कवर?
कुशन कवर बनाने से पहले कॉटन की साड़ी और सभी सामग्री को इकट्ठा कर लें। इसके बाद नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करें।
सामग्री
- कॉटन की साड़ी का टुकड़ा
- सुई-धागा
- बटन
- सिलाई मशीन
इसे जरूर पढ़ें- घर में रखा वेस्ट कपड़ा फेंके नहीं, ऐसे बनाएं बैग
बनाने का तरीका
- कुशन कवर बनाना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको पुरानी साड़ी का इस्तेमाल करना होगा और फिर पुराना कुशन कवर रखकर इस्तेमाल करना है।
- वर्ना आप कुशन कवर को बनाने के लिए साधारण फॉर्मूला तैयार कर सकती हैं जैसे- कुशन की चौड़ाई के लिए- चौड़ाई = (कुशन का साइज*2)+6", लंबाई के लिए- लंबाई= कुशन का साइज + 1"। इस फार्मूले के हिसाब से अगर कुशन का साइज 10 इंच है तो उसकी चौड़ाई होगी। (10*2)+6 = 26 इंच, और उसकी चौड़ाई होगी 10+1 = 11 इंच।
- आप इस आधार पर कुशन कवर तैयार कर सकती हैं। (पुराने तकिए का ऐसे करें इस्तेमाल)
- पहले 1/4 इंच मोड़ें और फिर उसमें प्रेस चला लें ताकि ये सेट हो जाए। इसके बाद बचा हुआ 3/4 इंच मोड़ें। इसी तरह आप सारे कोने को मोड़ सकती हैं।
- जब सारे कोने सिल जाएं तो आप कवर को उल्टा करके भी सिल लें। इसके लिए दोनों अपोजिट साइड्स को एक दूसरे के ऊपर ओवरलैप करें।
- फिर दोनों साइड से सिल लें और इसे सीधा कर लें। आप पाएंगे कि बिना जिपर के भी आपका कुशन कवर तैयार है जिसे तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है।
- आप जिपर लगाकर भी सिल सकती हैं, लेकिन इसमें आपको वक्त लग सकता है। बेहतर होगा कि आप सिंपल तरीके से ही कुशन का कवर खरीदें।
इस तरह आप तकिया तैयार कर सकते हैं। अगर आपके मन में कोई सवाल है, तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।