पुराने कपड़ों से मिनटों में बनाएं तकिया, बस फॉलो करें ये स्टेप्स

घर पर तकिया बनाना बहुत आसान होता है। इस आर्टिकल में जानें आप घर पर तकिया कैसे बना सकते हैं।   
Updated:- 2022-09-07, 09:14 IST
image

सोने के लिए अच्छे बिस्तर के साथ-साथ बढ़िया तकिया भी चाहिए होता है। शुरुआत में तो तकिया दिखने में काफी अच्छा लगता है लेकिन एक समय के बाद उसके अंदर की कॉटन दब जाती है।

यही कारण है कि आज हम आपको घर पर तकिया बनाना सिखाएंगे। घर पर तकिया बनाना बहुत आसान होता है। आपको बस कुछ स्टेप्स फॉलो करने हैं और आपका तकिया तैयार हो जाएगा।

तकिया बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

how to made pillow at home

  • एक्स्ट्रा कपड़ा
  • बढ़िया कपड़ा
  • केंची
  • सुई-धागा
  • फार्म या कॉटन 
  • कपड़े सिलने की मशीन (जरूरी नहीं है)

इसे भी पढ़ेंः  घर में रखा वेस्ट कपड़ा फेंके नहीं, ऐसे बनाएं बैग

घर पर ऐसे बनाएं तकिया

pillow cover

  • घर पर तकिया बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक एक्स्ट्रा कपड़े को तकिए के आकार में काटना है। आपने कभी गौर किया हो तो तकिए के कवर के नीचे भी एक एक्स्ट्रा कपड़ा लगा होता है।
  • एक्स्ट्रा कपड़े को तकिए के आकार में काटने के बाद उसे सुई-धागे की मदद से सिल दें। आपको कपड़े को बस सिर्फ एक तरफ से खुला छोड़ना है। इसके बाद इस कपड़े में कॉटन या फार्म डाल दें। दोनों चीजें आपको मार्केट से आसानी से मिल जाएगी।
  • वहीं अगर आप फोर्म और कॉटन नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप इस एक्स्ट्रा कवर में हल्के-हल्के घर के कपड़े भी डाल सकते हैं। हालांकि कपड़ों से बना तकिया आरामदायक नहीं होता है। इसके बाद आपका तकिया तैयार हो जाएगा। अब आपको कॉटन वाली जगह से भी तकिया बंद करना है। (घर पर बनाएं स्टाइलिश फोन कवर)

ऐसे बनाएं कवर

  • इन स्टेप्स को फॉलो कर आपका तकिया तैयार हो जाएगा। अब आपको बनाना है कवर। कवर बनाने के लिए आप अपनी मर्जी से कोई भी खूबसूरत सा कपड़ा ले लें।
  • अब इस कपड़े को तकिए के आकार में काटकर सिल लें और तकिया कवर में डाल दें। आप चाहें को अपने तकिए को डेकोरेट करने के लिए अलग-अलग चीजों को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः  घर पर ही बनाएं रंग बिरंगे ग्रो बैग्स

पुराने तकिए को ऐसे करें ठीक

  • तकिया एक समय के बाद दब जाता है लेकिन आप उसे ठीक कर सकते हैं। आपको बस तकिए के अंदर की कॉटन या फार्म को बाहर निकालना है।
  • दबी हुआ फार्म को दोनों हाथों से खोलें। ऐसा करने पर फार्म पहले जैसी फुल जाएगी। अब इसे वापस तकिए में डाल दें और कवर चढ़ा दें। ऐसा करने से तकिया नया जैसा लगता है।

आपको घर पर तकिया बनाने की जानकारी कैसी लगी? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। (घर में मौजूद इन चीजों से बनाया जा सकता है साबुन)

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Thoppia, Pepperfry

 

 



 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।