लिनेन साड़ी की इस तरह करें देखभाल

साड़ी पहनने की परंपरा सालों पुरानी है। मार्केट में कॉटन से लेकर सिल्क साड़ी तक मिलती है। हर साड़ी की अपनी एक अलग खासियत होती है। क्या आपने कभी लिनेन साड़ी पहनी है? यह कहना गलत नहीं होगा कि यह साड़ी महिलाओं के लिए एकदम परफेक्ट है। खासतौर पर गर्मियों के दौरान कॉटन के बाद आप आसानी से लिनेन साड़ी वियर कर सकती हैं। साड़ी को पहनने के बाद इसकी देखभाल करना भी जरूरी होता है,ताकि यह लंबे समय तक नई जैसी दिखे।
ऐसे धोएं लिनेन साड़ी

- लिनेन साड़ी को धोने से पहले इस ठंडे पानी और रॉक सॉल्ट के मिश्रण में 5-10 मिनट तक भिगोकर रखें। ऐसा करने से साड़ी का रंग नहीं निकलेगा।
- अब पानी में माइल्ड डिटर्जेंट डालें। आप चाहें तो शैंपू का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- साड़ी को हल्के हाथों से रब कर लें। ज्यादा प्रेशर अप्लाई न करें। इससे कपड़ा खराब हो सकता है। साड़ी में जिन जगहों पर दाग है, वहां ज्यादा ध्यान दें।
- साड़ी से पानी निकालने के लिए इसे निचोड़े नहीं। ऐसे ही तार में सुखा लें।
- लिनने साड़ी को ज्यादा धूप में न सुखाएं। ऐसा करने से साड़ी का रंग फीका पड़ सकता है।
- लीजिए धूल गई आपकी साड़ी।
ऐसे करें लिनेन साड़ी को स्टोर

- लिनेन साड़ी को आपको ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां नमी न हो। आप लकड़ी की अलमारी या न्यूजपेपर में साड़ी को फोल्ड करके रख सकती हैं। यह साड़ी को मॉइश्चर से दूर रखने का काम करेगा।
- लिनेन की साड़ी को बार-बार एक फोल्ड करने से बचें। ऐसा करने से साड़ी में क्रीज आ सकती है, जिससे साड़ी के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।
- साड़ी को हैंगर में लटाकर रखें। अगर आप हैंगर का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं तो लिनेन साड़ी को अन्य भारी साड़ी के साथ न रखें।
- साड़ी को स्टोर करने के लिए आप कॉटन बैग्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह बैग आप मार्केट से खरीद सकती हैं या घर पर भी बना सकती हैं। (
इसे भी पढ़ें: सिल्क की साड़ी नई जैसी रखना चाहती हैं तो ये 7 आसान टिप्स अपनाएं
यह बातें भी जानें
- लिनेन साड़ी फ्लैक फाइबर से बनी होती है। इस साड़ी की खासियत यह है कि आप इसे रोजाना भी पहन सकती हैं, क्योंकि यह लाइट वेट होती है।
- यह साड़ी ब्रिदेबल होती है। इसलिए इस साड़ी को पहन आरामदायक महसूस होता है।
- लिनेन साड़ी इको-फ्रेंडली और सस्टेनेबल फैब्रिक है। यानी, इससे पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचता है। (कपड़ों से दाग हटाने के टिप्स)
इसे भी पढ़ें: कॉटन साड़ियां लंबे समय तक दिखेंगी नई, अपनाएं ये टिप्स
इन बातों का रखें ध्यान

- लिनेन साड़ी पर स्टार्च का इस्तेमाल न करें। इसके कारण साड़ी कड़क हो जाएगी और यह मुलायम नहीं रहेगी।
- इस साड़ी को प्रेस करने की जरूरत नहीं है। अगर इसमें क्रीज नजर आती है तो वह देखने में अजीब नहीं लगेगी। इसके बावजूद भी आप साड़ी को प्रेस करने की सोच रही हैं तो नम साड़ी पर आयरन करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।