कॉटन साड़ियां लंबे समय तक दिखेंगी नई, अपनाएं ये टिप्स

कॉटन साड़ी हर साड़ी लवर महिलाओं के लिए एक क्लासिक पसंद है क्योंकि यह कभी भी स्टाइल/ट्रेंड से बाहर नहीं होती है। हालांकि, इसे कैरी करना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि इसमें बहुत जल्दी सिलवटें आ जाती हैं।
इसके अलावा, सूती साड़ियां नाजुक और बनावट में सॉफ्ट होती हैं। इनकी सही तरीके से देखभाल न करने से यह कुछ ही समय में पुरानी दिखाई देने लगती हैं। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि कॉटन की साड़ियों को लंबे समय तक नए जैसा बनाए रखने के लिए आप इस आर्टिकल में बताए टिप्स को अपना सकती हैं।
कॉटन साड़ियों को धोने का तरीका
अपनी कॉटन साड़ियों की देखभाल करना उन्हें धोने के तरीके जानने की मूल बातें से शुरू होता है। हम सभी अपनी कॉटन साड़ियों को घर पर धोना पसंद करते हैं, है ना? लेकिन यहां कुछ चीजें दी गई हैं कि आपको इसे सही तरीके से कैसे धोना चाहिए –
- हैंडलूम साड़ियों के लिए हमेशा माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए।
- उन्हें अलग से धोना चाहिए क्योंकि ज्यादातर कॉटन की साड़ियां पहली बार धोने पर रंग छोड़ती हैं।
- अपनी साड़ी के कलर को ब्लॉक करने के लिए पहली बार धोने पर अपनी साड़ी को गुनगुने पानी में 2-3 चम्मच नमक के साथ 15 मिनट के लिए भिगो दें।
- अपनी साड़ी को कंडीशन करने और उसकी सॉफ्टनेस को बढ़ाने के लिए, अपनी साड़ी को रीठा के साथ गर्म पानी में भिगोएं।
इसे जरूर पढ़ें:सिंपल कॉटन साड़ी को इस तरह करें स्टाइल और पाएं सेलिब्रिटी जैसा लुक
कॉटन साड़ियों का रखरखाव
कॉटन साड़ियों को सही रखने के लिए, स्टार्च महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि यह स्वाभाविक रूप से साड़ी में कड़क रखने में मदद करता है। अपनी कॉटन साड़ियों को कड़क और आकर्षक लुक के लिए स्टार्च करें।
यदि आप DIY होममेड लिक्विड स्टार्च बनाना चाहती हैं तो आपको 2 कप पानी, 1 चम्मच कॉर्नस्टार्च और एक स्प्रे बोतल की जरूरत होती है। इन सभी चीजों को अच्छी मिलाएं। स्प्रे करते समय इसे अच्छी तरह हिलाएं।
कॉटन साड़ियों को सूखाने का तरीका
हमेशा याद रखें कि अपनी कॉटन साड़ी को कभी भी सीधे धूप में न सुखाएं क्योंकि इससे रंग फीका पड़ सकता है। साथ ही इसे बिना सिलवटों के सीधा नीचे लटकाकर सूखाएं।
कॉटन साड़ियों स्टोर करने का तरीका
अपनी फेवरेट कॉटन साड़ियों को ठीक से धोने के अलावा, उनकी देखभाल करने के लिए एक और आवश्यक कदम उन्हें सही तरीके से स्टोर करना है। साड़ियों को ऐसे की ढेर बनाकर रखने से क्रीज खराब हो सकती हैं और बुनाई पर इसका बुरा असर पड़ेगा। हो सकता है कि कपड़ा भी जल्द ही खराब होने लगे।
आप इन्हें हमेशा हैंगर की मदद से अपने वॉर्डरोब में टांग कर रखें या फिर इन्हें साड़ी के पाउच में सही तरीके से स्टोर कर सकती हैं जो बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं या आप इसे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकती हैं।
दाग हटाने के टिप्स
भले ही हम जानबूझकर कुछ न गिराएं, लेकिन कभी-कभी कुछ दाग ऐसे होते हैं जो आपकी साड़ी को खराब कर देते हैं। चाहे वह तेल के दाग हों, ग्रीस के, लिपस्टिक के या किसी और चीजें के। इन दागों को सही तरीके से हटाना बेहद जरूरी होता है।
इसे जरूर पढ़ें:कलफ लगी 'कॉटन साड़ी' पहनने के आसान स्टेप्स
ड्राई क्लीनिंग, पेट्रोल वॉश या बेकिंग पाउडर + सिरके का पेस्ट किसी भी तरह के दाग से छुटकारा पाने का अच्छा तरीका है। दाग को हटाने के लिए कभी भी अपनी साड़ी पर कठोर ब्रश न रगड़ें क्योंकि इससे कपड़े की क्वालिटी खराब हो जाएगी।
आशा है कि ये आसान और उपयोगी टिप्स आपकी फेवरेट कॉटन की साड़ियों की सुंदरता को बरकरार रखने और हमेशा के लिए नई जैसी रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Amazon.com and Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।