herzindagi
preventing scratches on glass dishes

कांच के बर्तनों की चमक सालों-साल तक रहेगी बरकरार, बस इन तरीकों से करें देखभाल

Glass Utensils Care Tips: यदि आप भी किचन में कांच के बर्तनों का इस्तेमाल करती हैं और आप उनको लंबे समय तक चमकदार देखना चाहती हैं, तो आज हम आपको कांच के बर्तनों की रख-रखाव के तरीके बताने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-30, 16:33 IST

भारतीय घरों की किचन में कई तरह की धातु के बर्तन इस्तेमाल किए जाते हैं। हर बर्तन में खाद्य पदार्थ को पकाने के तरीके से लेकर उसकी साफ-सफाई सबका तरीका भी अलग होता है। अन्यथा उस बर्तन की चमक फीकी पड़ने लगती है। ऐसे में हमें रसोई में हर बर्तन को यूज करते वक्त सावधानी बरतनी होती है। ताकि उस बर्तन की चमक सालों-साल तक बरकरार रहे। आमतौर पर किचन में स्टील के बर्तनों का ज्यादा इस्तेमाल होता है, लेकिन आजकल के मॉडर्न युग में कांच के बर्तनों का भी काफी यूज देखने को मिल रहा है। यह बर्तन देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं। वहीं इनको इस्तेमाल करते हुए हमें काफी सावधानी रखनी पड़ती हैं अन्यथा इनकी चमक खराब हो सकती है। यदि आप भी अपनी रसोई में कांच के बर्तन का इस्तेमाल करती हैं, तो आज हम आपको कांच के बर्तनों देखरेख का तरीका बताने जा रहे हैं। इनकी मदद से आप कांच के बर्तनों को सालों तक नए जैसा रख सकती हैं।  

कांच के बर्तनों की देखभाल के तरीके

आप नीचे आर्टिकल में बताए जा रहे इन तरीकों को फॉलो करके कांच के बर्तनों को लंबे समय तक चमकदार बनाए रख सकती हैं।

स्पंज स्क्रबर का इस्तेमाल

हमेशा कांच के गंदे बर्तनों को स्पंज यानि मुलायम स्क्रबर की मदद से साफ करना चाहिए। इससे बर्तनों पर स्क्रैच नहीं पड़ते हैं और वो नए जैसे दिखते हैं। यदि आप कांच के बर्तनों को लोहे के स्क्रबर या किसी हार्ड स्क्रब की मदद से साफ करेंगी तो उनपर निशान नजर आने लगेंगे।

glass utensils cleaning tips

विनेगर से करें क्लीन

यदि आपके कांच के बर्तनों पर तेल के निशान लग गए हैं और वो आसानी से साफ नहीं हो रहे हैं, तो इसके लिए आप एक बर्तन में पानी लेकर उसमें एक चम्मच विनेगर और नमक डालकर घोल लें। अब इस पानी से आप कांच के बर्तनों से चिकनाई के निशान हटा सकती हैं। विनेगर और नमक के घोल से बर्तन साफ करने पर तेल और बदबू दोनों हट जाती हैं।

ये भी पढ़ें: How To Use Glassware: कांच के बर्तन पर खाना बनाने से पहले ध्यान रखें ये टिप्स, नहीं पड़ेगा पछताना

how to maintain glass kitchenware

माइक्रोफाइबर कपड़े से पौंछे

हमेशा कांच के बर्तनों को साफ करने के बाद पहले इनका पानी निकलने और सूखने दें। इसके बाद कांच के बर्तनों को माइक्रोफाइबर कपड़े की मदद से पोंछकर रखें। ऐसा करने से बर्तन एकदम नए जैसे नजर आने लगते हैं। और इस कपड़े से बर्तनों पर निशान भी नहीं पड़ते हैं।

ये भी पढ़ें: सूती या माइक्रोफाइबर, किचन की सफाई के लिए कौन-सा कपड़ा है बेहतर?

preventing scratches on glass dishes

टिशू पेपर रखें

जब भी कांच के बर्तनों को इस्तेमाल करने के बाद रखें तो हर बर्तन के बीच में टिशू पेपर लगा दें। इससे बर्तन आपस में रगड़कर टूटते नहीं हैं और निशान भी नहीं पड़ते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।