बहू नहीं सुनती आपकी एक भी बात, तो इन 5 बातों का रखें ध्यान...खत्म हो जाएंगे आपसी गिले-शिकवे

How To Have Good Relationship With Daughter In Law: क्या आपकी भी बहू आपकी बाते नहीं मानती और आपका कहना भी नहीं मानती। अक्सर कुछ गलतियों की वजह से सास-बहू का प्यारा-सा रिश्ता खराब हो जाता है। अगर आप भी अपनी बहू के साथ अच्छा रिश्ता बनाना चाहती हैं, तो आपको 5 बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। 
Updated:- 2025-02-24, 11:18 IST
How To Have Good Relationship With Daughter In Law

How To Have A Great Relationship With Your Daughter-In-Law: रिश्ता कोई भी हो, कभी ना कभी उनमें खटपट हो ही जाती है। जहां 2 लोग एक साथ रहते हैं, उनके बीच प्यार और तकरार दोनों ही होती है। इसी तरह से सास बहू का भी रिश्ता है। सास-बहू का रिश्ता मां-बेटी जैसा ही होता है, लेकिन कई बार आपसी खटपट के कारण रिश्तों में कुछ खटास आ जाती है। इस वजह से झगड़े होने लगते हैं और परिवार में कलह बनी रहती है। 

अक्सर सास की शिकायत होती है कि उनकी बहू उनकी कोई बात नहीं सुनती और उनका कोई कहना भी नहीं मानती। कई बार जब सास अपनी बहू को घर की जिम्मेदारियों के बारे में बताती है और उन्हें समझाने की कोशिश करती हैं, तो बहूएं उसे गलत समझ लेती हैं। इस वजह से इस प्यारे से रिश्ते में दरार आ जाती है। अगर आपकी बहू भी आपकी कोई बात नहीं सुनती, तो आपको 5 बातों का ख्याल हमेशा रखना चाहिए। इससे आपके रिश्ते में प्यार बना रहेगा और आपकी बहू आपकी हर बात सुनने लगेगी।

यह भी देखें- Expert Tips: नई बहू के साथ रिश्ते को मजबूत बनाएंगे ये आसान टिप्स

बहू के नजरिए को समझना है जरूरी

It is important to understand the daughter-in-law's point of view

अगर आपकी बहू आपकी बातें नहीं सुनती, तो आपको उसके नजरिये को समझना चाहिए। अपनी बातों को उन पर ना थोपे। उन्हें समझने की कोशिश करें। पढ़ी लिखी नौकरी पेशा बहू की सोच अलग होती है, ऐसे में उनके लाइफस्टाइल को समझें और अपनी सोच में बदलाव लाएं। इससे रिश्ता बेहतर होगा। 

बहू पर दबाब ना बनाएं

सास को लगता है कि जैसे उन्होंने परिवार संभाला, वैसे ही बहू भी संभालें। आपको उन पर किसी तरह का दबाब नहीं बनाना चाहिए। बहू को अपने तरीके से काम करने दें। कमी होने पर उनके साथ बात करें और कमियों को दूर करें। बहुत ज्यादा उम्मीद रखने से बहू खुद पर दबाब महसूस करेगी, जो सही नहीं है।

बहू और बेटी ना हो फर्क

There should be no difference between daughter-in-law and daughter.

बहुत से लोग बहू और बेटी में फर्क करते हैं। अक्सर इसी वजह से घर में कलेश पैदा होता है। हमेशा बहू को अपनी बेटी की तरह ट्रीट करें। हमेशा बहू को उसकी मां की तरह समझाएं। इससे वह हमेशा आपकी हर बात सुनेगी।

एक-दूसरे से बातचीत करें

अक्सर एज गैप और अलग विचारधारा के चलते सास-बहू का रिश्ता खराब हो जाता है। ऐसे में साथ में बैठें और एक-दूसरे से ज्यादा से ज्यादा बातें करें। इससे आपको अपनी बहू की सोच और उनकी पसंद-नापसंद समझने में मदद मिलेगी। आप उनके साथ दोस्ती का रिश्ता कायम कर पाएंगी। साथ ही आप दोनों के बीच की गलतफहमी भी दूर होगी। 

बहू को सपोर्ट करें

support your daughter in law

अगर आप भी अपनी बहू के साथ अच्छे रिश्ते बनाना चाहती हैं, तो आपको उनके फैसलों पर सपोर्ट करना होगा। जरूरी नहीं की बहू जो फैसला ले, वह गलत हो। ऐसे में उनके फैसलों में उनका साथ दें। इससे आप पर उनका विश्वास बढ़ेगा। इससे आपके घर में लड़ाईयां भी कम होंगी। 

यह भी देखें- नई बहू के साथ एडजस्ट होने में आ रही है दिक्कत? ये 5 टिप्स करा सकते हैं बेटे की पत्नी के साथ कंफर्टेबल महसूस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Her Zindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।