Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:27 AM IST

घर में लगा है स्टीविया का पौधा तो इस तरह करें देखभाल

अगर आपके घर में स्टीविया का पौधा है तो उसकी सही देखभाल करने के लिए यह टिप्स आपके काम आ सकते हैं।  
Updated:- 2021-09-20, 15:40 IST
image

आजकल लोग अपने गार्डन में स्टीविया का पौधा भी लगाने लगे हैं क्योंकि यह एक ऐसा औषधीय पौधा है, जिसे शुगर प्लांट भी कहा जाता है। कई शोधों के अनुसार स्टीविया शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। हालांकि, इसके पौधों को गमलों, घर या खेतों में लगाना बहुत ही आसान है। लेकिन पौधा लगाने के बाद उसकी समय-समय पर देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

अगर पौधे की सही समय पर देखभाल नहीं की जाती है, तो वह खराब होने लग जाते हैं या सूख जाते हैं। वैसे भी इस मौसम में पौधे की ज्यादा देखरेख करने की जरूरत होती है। बस कुछ बातें हैं, जिनका अगर ध्यान रखा जाए तो आपका पौधा हमेशा हरा-भरा रहेगा। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स, जिसे अपनाने के बाद आप आसानी से स्टीविया प्लांट की केयर कर सकती हैं। 

रोशनी का रखें ध्यान 

stevia plant care sunlight

पौधों की ग्रोथ के लिए सूरज की रोशनी बहुत ही जरूरी होती है और स्टीविया प्लांट को भी धूप की आवश्यकता होती है। लेकिन गर्मियों के मौसम में सूरज बहुत तेज होता है, इससे आपका पौधा मुरझा भी सकता है। इसलिए आप प्लांट्स के ऊपर शेड लगवा सकती हैं, ताकि पौधे को पर्याप्त रोशनी मिलती रहे और उसे सूरज की रोशनी से नुकसान भी ना हो। 

पानी की मात्रा हो सही 

मौसम के हिसाब से पौधों की पानी संबंधी आवश्यकताएं बदलती रहती हैं। लेकिन कोशिश कीजिए आप पौधों को नियमित रूप से पानी दें लेकिन सही मात्रा में। आप स्टीविया के पौधे को दिन में कम से कम दो बार पानी ज़रूर दें। इसके अलावा, आप पौधे को पानी देने के लिए सुबह या शाम का कोई समय चुन सकती हैं पर ध्यान रहे जब तेज धूप हो तो पौधे को पानी देने से बचें।

रासायनिक खाद से बचें 

stevia plant soil

स्टीविया एक ऐसा पौधा है, जिसके पत्तों का इस्तेमाल कई चीजों में किया जा सकता है। इसलिए स्टीविया के पौधे में कीटनाशक या रासायनिक खाद का सीधे तौर पर इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। क्योंकि यह आपके पौधे या हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आप पौधे को रोपने के समय फास्फोरस, नाइट्रोजन और पोटाश को मिट्टी में गोबर की खाद का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- Garden Tips: किचन गार्डन में आप भी ऐसे उगाएं लहसुन

कीटों को स्वाभाविक रूप से रोकें

कई बार स्टीविया प्लांट में कीटों की वजह से भी पत्तियां पीली, सिकुड़ने, धब्बे लगने आदि जैसी परेशानियां होने लग जाती हैं। इसलिए आप कोशिश कीजिए कि पौधे में आप सादे नमक का उपयोग करने के बजाय, एप्सम साल्ट का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप एक कप एप्सम सॉल्ट को पांच गैलन पानी में मिलाएं और पत्ते पर स्प्रे करें। पौधे में इसके नियमित रूप से स्प्रे करने पर कीटों की समस्या दूर हो जाएगी। 

 

इन बातों का रखें ध्यान 

how to look after  stevia plant

  • स्टीविया का पौधा लगाने के बाद गमले की थोड़ी ग्रोथ लगभग 20 से 25 दिनों के बाद होना शुरू होगी और लगभग 90 दिन के बाद इसमें फूल आ जाते हैं। 
  • इसके पौधे को अगर आपको जमीन में रोपना हो, तो इसके लिए 15 सेंटीमीटर ऊंचे और दो फीट चौड़ी मेड़ बनाकर लगाएं।
  • पौधे को रोपने के समय फास्फोरस, नाइट्रोजन  और पोटाश को मिट्टी में गोबर की खाद के साथ इस्तेमाल करें।
  • आप 4 महीने के बाद आप पौधे की नियमित रूप से कटाई कर सकते हैं। 
  • पौधे में किसी भी तरह की कीटनाशक या रासायनिक युक्त खाद का सीधा इस्तेमाल ना करें।
  • अगर आप पौधे में कीड़ों को लगने से रोकना चाहते हैं, तो नीम के तेल को पानी में घोलकर इसका स्प्रे बनाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।  

इसे ज़रूर पढ़ें- तैयार करना चाहती हैं अपना गार्डन तो बीज को ऐसे करें स्टोर

 

इन टिप्स को अपनाकर आप आसानी से स्टीविया पौधे की देखभाल कर सकती हैं। आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and karousell.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।