
घर को सजाने के लिए हम तरह-तरह के होम डेकोर आइटम्स का इस्तेमाल करते हैं। इन दिनों मॉडर्न होम डेकोर का चलन काफी बढ़ गया है, जिसमें घर को हरसंभव तरीके से एक मॉडर्न टच देने की कोशिश की जाती है। हालांकि, अगर आप अपने घर के मॉडर्न लुक को एक इंडियन ट्विस्ट देना चाहती हैं तो ऐसे में आप कुछ इंडियन प्रिंट्स को अपने होम डेकोर का हिस्सा बनाएं।
इकत, बाटिक, बन्धानी, लहरिया, जयपुरी व अजरख प्रिंट कुछ ऐसे इंडियन प्रिंट्स हैं, जिन्हें ग्लोबली काफी पसंद किया जाता है। इस तरह के प्रिंट्स को ना केवल आउटफिट में शामिल किया जाता है, बल्कि यह आपके होम डेकोर को भी बेहद खास व कोजी बनाता है। इस तरह आप मॉडर्न होम डेकोर को भी एक एथनिक टच दे सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपने मॉडर्न होम डेकोर में इंडियन प्रिंट्स को शामिल कर सकती हैं-

इंडियन प्रिंट्स और वुडन डेकोर आपस में एक-दूसरे को कॉम्पलीमेंट करते हैं। ऐसे में अगर आप अपने घर वुडन सोफा सेट को रख रही हैं तो ऐसे में आप उसके साथ इंडियन प्रिंट्स को शामिल कर सकती हैं। आप सोफे के कवर या फिर कुशन कवर में अजरख, कलमकारी या राजस्थानी प्रिंट्स को शामिल करें। यह देखने में बेहद ही खूबसूरत लगेगा। साथ ही साथ, आपके घर को एक इंडियन टच भी देगा।
इसे भी पढ़ें :घर को सजाने के लिए इन lighting decor ideas की लें मदद
यह भी एक तरीका है इंडियन प्रिंट्स को होम डेकोर को शामिल करने का। आप चाहें तो इंडियन प्रिंट्स के टुकड़े या कपड़े को फ्रेम करवाएं। इसे आप बतौर वॉल आर्ट अपने घर की दीवार पर हैंग कर सकती हैं। यह एक बेहद ही सिंपल तरीका है, जो आपके मॉडर्न होम डेकोर को एक इंडियन ट्विस्ट देगा। आप इस तरह ना केवल लिविंग एरिया बल्कि अपने घर के किसी भी हिस्से को सजा सकती हैं। (घर को नया बनाने के टिप्स)

अगर आप मॉडर्न होम डेकोर में इंडियन प्रिंट्स को कुछ इस तरह शामिल करना चाहती हैं कि आपका पूरा घर देखने में बेहद ही ब्यूटीफुल नजर आए। तो इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने घर की दीवार पर इंडियन प्रिंट्स वॉलपेपर का इस्तेमाल करें। आजकल मार्केट में इकत से लेकर पैस्ले तक कई प्रिंट्स के वॉलपेपर मिलते हैं। इन वॉलपेपर के कलर व डिजाइन मॉडर्न होम डेकोर के साथ अच्छी तरह मिक्स हो जाते हैं। अगर आप मिनिमल डिजाइन के जरिए अपने घर को सजाना चाहती हैं तो ऐसे में आप इंडियन प्रिंट्स वॉलपेपर को अपने घर का हिस्सा बनाएं। (होम डेकोर टिप्स)
इसे भी पढ़ें :घर की सजावट में रखें इन बातों का ख़ास ख्याल
मॉडर्न होम डेकोर में आप कई इंडियन प्रिंट्स जैसे कश्मीरी, ब्लॉक प्रिंट्स व इकत आदि को मिक्स करके भी अपने घर को एक यूनिक टच दे सकती हैं। अगर आप अपने घर में जयपुरी बेडशीट को बिछा रही हैं तो ऐसे में पैस्ले कुशन कवर को इस्तेमाल कर सकती हैं। इसी तरह अगर आपका सोफा इकत प्रिंट का है तो ऐसे में आप उसके साथ कलमकारी प्रिंटेड कुशन को अपने घर का हिस्सा बना सकती हैं।
तो अब आप भी इन टिप्स को अपनाकर अपने मॉडर्न होम डेकोर में इंडियन प्रिंट्स को शामिल करें और अपने होम डेकोर को बेहद खास व अलग बनाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik, amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।