Bichiya के Designs: डेली वियर में पहनने के लिए ट्राई करें मॉडर्न मिनिमल बिछिया सेट, जो बढ़ा देंगे पैरों की खूबसूरती

अधिकतर शादीशुदा महिलाएं ऐसी होती हैं, जो अपने परिवार के साथ-साथ नौकरी भी करती हैं। ऐसे में जो भी वर्किंग वुमन है और वह शादीशुदा है, तो वह अपने आउटफिट के साथ कुछ खास एक्सेसरीज जरूर शामिल करती होंगी। अगर आप भी रोजाना अपने ऑउटफिट के साथ में मैच कर बिछिया पहनती हैं, तो अब आप कुछ नए और लेटेस्ट बिछिया को भी ट्राई कर अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी लेटेस्ट मॉडर्न मिनिमल बिछिया के डिजाइंस बताएंगे।
सिल्वर अडजस्टेबल बिछिया
आप चाहें, तो इस तरह की खूबसूरत सिल्वर अडजस्टेबल बिछिया को भी पहनकर अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आप अगर इसे चांदी में बनवाने का सोच रही हैं, तो अब आप सुनार के यहां ऐसी सेम डिजाइन को बनवा सकती हैं या आपको यह अर्टिफिशियल भी मार्किट में मिल जाएगी। इसे पहनकर आप अपने पैरों की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं।

स्टर्लिंग जिग जेग बिछिया डिजाइन
अगर आप भी वर्किंग वुमन हैं और रोजाना ऑफिस जाती हैं, लेकिन डेली वियर में पहनने के लिए स्टाइलिश बिछिया तलाश रही हैं, तो अब आपको डिजाइंस को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। अब आप इस तरह की खूबसूरत स्टर्लिंग जिग जेग बिछिया डिजाइन को डेली वियर में पहनकर रोजाना ऑफिस लुक को खास बना सकती हैं। ऐसी बिछिया डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं।

ऑक्सीडाइज सिल्वर बिछिया डिजाइन
अगर आप अपने ऑफिस लुक को अट्रैक्टिव और डिफरेंट बनाना चाहती है, तो अब एक जैसी बिछिया पहनने के बजाय इस तरह के खूबसूरत ऑक्सीडाइज सिल्वर बिछिया डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ऐसे बिछिया डिजाइन आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगे। अगर आप इसे चांदी में बनवाना चाहती हैं, तो आप इसे सुनार की दुकान पर डिजाइन करवा सकती हैं।

अडजेस्टबल गोल्ड प्लेटेड बिछिया
आप इस तरह की खूबसूरत बिछिया को भी डेली वियर में पहन सकती हैं। ऐसी बिछिया डिजाइंस इन दोनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बन रही हैं, ऐसे में आप भी इस तरह की बिछिया को शामिल कर अपने लुक को अट्रैक्टिव और पैरों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आप इसे न सिर्फ ऑफिस के लिए चुन सकती हैं, बल्कि इसे आप किसी भी खास इवेंट या फंक्शन में भी पहनकर जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- स्टोन वर्क सिंगल बिछिया के डिजाइन बढ़ा देंगे पैरों की खूबसूरती, देखें नया कलेक्शन
एक्स ओ जिग जेग डिजाइन सिंपल बिछिया
अगर आपको बछिया पहनने का बहुत शौक है और आप बदल-बदल कर नए डिजाइन के बिछिया ट्राई करती हैं, तो अब आपके लिए इस तरह की खूबसूरत एक्स ओ जिग जेग डिजाइन सिंपल बिछिया भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। ऐसे बिछिया डिजाइंस को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

थ्री लेयर गोल्ड प्लेटेड बिछिया
अगर आप आप अपने पैरों की खूबसूरती को दोगुना करना चाहती हैं और अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो अपने किसी भी आउटफिट के साथ आप इस तरह के थ्री लेयर गोल्ड प्लेटेड बिछिया को शामिल कर्व सकती हैं। इसे आप डेली वियर में भी पहनकर अपने पैरों को खूबसूरत बना सकती हैं। ऐसे बिछिया डिजाइंस आपको रॉयल लुक देने में मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें- Bichiya Designs For Women: कम वजन वाली चांदी की बिछिया के नए डिजाइंस, डेली वियर में पहनने के लिए हैं बेस्ट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - pinterest
- कितने बिछिया पहनने चाहिए?
- फैशनेबल लुक के लिए आप 2-2 बिछिया पहन सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।