घर आपके व्यक्तित्व का ही एक आईना है क्योंकि इससे आपकी पसंद और नापसंद साफतौर पर झलकती है। दरसअल, जिस इंसान को जिस भी चीज से विशेष लगाव होता है, उसके घर के डेकोर में वह नजर आता है। मसलन, अगर आप किताबों से प्रेम करती हैं तो आप अपने घर में बुकशेल्फ को जगह अवश्य देंगी। इसलिए कहा जाता है कि किसी भी व्यक्ति के घर को देखकर उसके व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। यूं तो आप भी घर को सजाने के लिए बाजार से तरह-तरह के शोपीस लाती होंगी, लेकिन अगर आप घर को एक अलग स्वरूप देना चाहती हैं तो सीशेल्स की मदद लें। सीशेल्स घर को एकदम यूनिक लुक देते हैं और आप इसे घर में कई तरह से सजा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर इन 8 चीजों को न रखें, तभी आएगी सुख-समृद्धि
अगर आप स्वभाव से एक्सपेरिमेंटल है तो आप सिर्फ स्वयं के साथ ही नहीं, बल्कि अपने घर के लुक्स के साथ भी एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। अगर आप अपने घर को बीच इंस्पायर्ड डेकोर देना चाहती हैं तो सीशेल्स को अपने घर में जगह दें। आप अलग-अलग साइज और डिजाइन के सीशेल्स से अपने घर को एकदम डिफरेंट और यूनिक बना सकती हैं-
सीशेल फोटो फ्रेम
घर को सजाते समय आप यकीनन कई तरह की तस्वीरें दीवार पर लगाती होंगी, लेकिन अगर आप उस तस्वीर को और भी अधिक खास बनाना चाहती हैं तो फोटो फ्रेम के उपर सीशेल सजाएं। इससे आपकी तस्वीर की खूबसूरती और भी अधिक बढ़ जाएगी। इसके अलावा अगर आप चाहें तो अलग-अलग तरह के सीशेल को ही फोटो फ्रेम में सजाकर दीवार पर लगाएं। यह देखने में काफी अच्छा लगता है।
Recommended Video
सीशेल कैंडल होल्डर
सीशेल को कैंडल होल्डर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप चाहें तो अलग-अलग तरह के सीशेल को कैंडल होल्डर के उपर चिपकाएं या फिर आप पहले सीशेल को पेंट करें और फिर उससे सजाएं। इसी तरह आप अलग-अलग चीजों जैसे पेन होल्डर व अन्य चीजों को भी सीशेल की मदद से सजा सकती हैं। वहीं आप सीशेल को बतौर कैंडल भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप सीशेल के अंदर अरोमा वैक्स डालकर उसका इस्तेमाल करें। यह घर को एक बेहद कोज़ी लुक देता है।
बनाएं वॉल हैंगिंग
अगर आप बेहद किफायती व खूबसूरत तरीके से घर को सजाना चाहती हैं तो आप सीशेल की मदद से एक वॉल हैंगिंग या विंड चाइम तैयार करके उसे घर के किसी भी कोने में टांग सकती हैं। इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी और यह देखने में भी काफी अच्छा लगेगा।
सीशेल मोनोग्राम
घर के किसी भी कमरे को सजाने के लिए आप सीशेल मोनोग्राम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप अपने नाम के इनिशियल को एक वुडन बोर्ड पर सीशेल की मदद से सजाएं। अब आप इसे कहीं पर भी टांग सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: रह रही हैं घर से दूर, तो ऐसे सजाएं अपना कमरा
मिरर फ्रेम
सीशेल को होमडेकोर में शामिल करना हो तो मिरर फ्रेम से बेहतर ऑप्शन दूसरा नहीं हो सकता। इस तरह के मिरर आपको मार्केट में भी मिल जाते हैं और आप चाहें तो बडे़ व अलग-अलग तरह के सीशेल को लेकर एक बेहतरीन मिररफ्रेम तैयार कर सकती हैं। यकीन मानिए, यह देखने में इतना खूबसूरत लगता है कि आप सोच भी नहीं सकती।