Fake Colours: कहीं नकली रंग तो नहीं खरीद रहे आप? होली पर ऐसे करें असली और अच्छी क्वालिटी के गुलाल की पहचान

How to Spot Fake or Harmful Holi Colours: होली में रंग नहीं खेला, तो त्योहार ही अधूरा है। इस बार 14 मार्च को देशभर में होली खेली जाएगी। स्कूल-कॉलेज से लेकर ऑफिस तक सभी जगह सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। इस समय रंगों की डिमांड मार्केट में काफी बढ़ जाती है। इस वक्त रंग और गुलाल से सारे बाजार गुलजार हैं। मार्केट में कई तरह की क्वालिटी के रंग मिलते हैं। सभी अलग-अलग दाम के भी होते हैं। किसी भी चीज की डिमांड बढ़ते ही नकली चीजों का कारोबार तेजी से बढ़ने लगता है।
आजकल बाजार में भी नकली रंग बहुत तेजी से बिक रहे हैं। अक्सर केमिकल वाले रंगों को हर्बल कलर बताकर उन्हें महंगे दामों पर बेचा जाता है। केमिकल वाले रंग स्किन को खराब कर सकते हैं। ऐसे में बाजार में मिलने वाले रंगों में आपको असली और नकली का फर्क पता करना आना चाहिए। आइए जानें, होली के असली रंग की पहचान कैसे करें?
यह भी देखें- Holi Skin Care: होली के चेहरे पर नहीं चढ़ेगा रंग, लगाएं ये घरेलू चीजें
चमकदार रंग लेने से बचें

बाजार में मिलने वाले ज्यादा चमकदार और गहरे रंग नकली हो सकते हैं। इन्हें आकर्षक और चमकदार बनाने के लिए कांच का पाउडर, बारीक रेत, मरकरी सल्फाइड और डाई जैसी चीजों की मिलावट की जाती है। ये देखने में आपको बहुत अच्छे लग सकते हैं, लेकिन ये स्किन के लिए बहुत खतरनाक हो सकते हैं। ऐसे में बाजार जाकर चमकीले रंग खरीदने से आपको बचना चाहिए।
छूकर करें पहचान
आप छूकर भी अच्छी क्वालिटी के रंगों का पता लगा सकते हैं। गुलाल की खरीदारी से पहले आपको उसे छूकर जरूर देखना चाहिए। अगर रंग छूने में बहुत ही रूखा या खुरदरा लग रहा है, तो उसमें सिंथेटिक केमिकल की मिलावट हो सकती है। वहीं, नेचुरल रंगों में बहुत ही चिकनापन होता है। उन्हें छूने पर वो बहुत ही स्मूद लगते हैं।
रंग की गंध से करें पहचान

रंग की गंध से भी उसके असली और नकली होने का पता लगाया जा सकता है। गुलाल की थोड़ी सी मात्रा हथेली पर रखें और उसे सूंघे। अगर उस गुलाल से किसी तरह की पेट्रोल, मोबिल ऑयल, केरोसिन तेल, केमिकल, या खुशबूदार गंध आ रही है, तो वह मिलावटी है। प्राकृतिक रंगों की गंध बहुत ही हल्की होती है।
कलर पानी में घोलकर देखें

पानी की मदद से भी रंग की क्वालिटी का पता लगाया जा सकता है। इसके लिए पानी में रंग को घोलें। अगर रंग कम समय में ही पानी में घुल गया, तो वह असली है। अगर उसे घुलने में वक्त लग रहा है, तो वह नकली रंग भी हो सकता है।
यह भी देखें- स्किन से होली के रंग को निकालने के लिए अपनाएं ये टिप्स, जानें एक्सपर्ट के बताएं तरीके
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Her Zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।