Petunia Care Guide: हैंगिंग बास्केट में खूबसूरत लगता है पेटूनिया का पौधा, पहली बार लगा रही हैं तो ध्यान रखें ये 5 बातें

आप सोच रहे होंगे कि हैंगिंग बास्केट में पेटूनिया के फूलों को लगाने का क्या फायदा? तो बता दें कि यह पौधा लाल, गुलाबी, सफेद, बैंगनी, नीले और पीले जैसे कई रंगों के फूल देता है। बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों में रहने वाले लोगों के पास इतना स्पेस नहीं होता कि वह तरह-तरह के रंगों वाले पौधे लगा पाएं। न ही लोगों के पास इतना समय है कि वह रोज पौधों का ख्याल रख सकें। एक बालकनी ही होती है, जिसमें वह अपने गार्डनिंग के शौक को पूरा कर पाते हैं। इसलिए, ऐसे लोगों के लिए पेटूनिया का फूल लगाना बेस्ट ऑप्शन है। वह इस पौधे से अपने बालकनी को रंग -बिरंगे फूलों से सजा सकती हैं।
पेटूनिया का पौधा लगाने के लिए मिट्टी कैसे तैयार करें?
- इसके लिए आप अपनी पसंद के हैंगिंग बास्केट लें।
- पौधा लगाने के लिए आपको अच्छी मिट्टी की जरूरत होगी, पहले आप मिट्टी को तैयार करें।
- आप मिट्टी में थोड़ा गोबर की खाद या कम्पोस्ट मिलाकर 2 से 3 दिनों के लिए छोड़ दें।
- मिट्टी को गिला रखने के लिए इसमें, उतना ही पानी डालें, जिससे मिट्टी गीली हो जाए, आपको ज्यादा पानी डालकर मिट्टी को बहाना नहीं है।
इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: इन टिप्स की मदद से करें पौधों की देखभाल, हो जाएंगे हरे-भरे
बीज कैसे लगाएं?
- कई लोग नर्सरी से लाए गए छोटे पौधे की मदद से भी पौधा लगाते हैं।
- अगर आप भी छोटा पौधा लेकर आई हैं, तो इसके लिए पहले पौधे को मिट्टी के साथ ही गमले में लगाएं।
- ध्यान रखें कि जड़ों को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए, आप ध्यान से पौधे को निकालकर गमले में डालें।
- अगर आप बीज की मदद से पौधा लगा रही हैं, तो ध्यान रखें कि इसमें आपको थोड़ा समय लगेगा।
- आपको बीज को मिट्टी में डालकर दबाना होगा और मिट्टी का ध्यान रखना होगा।
इसे भी पढ़ें- घर में तुलसी के पौधे को हमेशा रखें हरा भरा, बस ये आसान तरीका आएगा काम
जगह चुनें
- पौधा लगाने के बाद आपको जगह का भी ध्यान रखना चाहिए, अगर आप पौधे को छांव में रखती हैं, तो यह ग्रो नहीं करेगा।
- पौधे को ग्रो करने के लिए धूप की जरूरत होती है। शुरुआत में इसकी ज्यादा जरूरत होती है।
- इसे ऐसी जगह टांगे जहां धूप अच्छी आती हो, कम से कम 4 से 5 घंटे की धूप पौधे को मिल जाए, तो बेस्ट है।
पानी कब दें
- ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको पौधे को हर दिन पानी देना है। आप पौधे को तभी पानी दें, तो जब जरूरत हो।
- अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि पौधे को पानी कब देना चाहिए, तो इसे आप खुद चेक कर सकती हैं।
- इसके लिए आप अपनी उंगलियों को मिट्टी में डालें और चेक करें। अगर मिट्टी सुखी है, तो उंगली आसानी से अंदर नहीं जाएंगी। गिली मिट्टी में उंगली आसानी से चली जाएगी।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।