घर पर बहुत आसानी से उगाया जा सकता है जंगल जलेबी का पौधा, जानिए इसका तरीका

जंगल जलेबी के नाम से प्रसिद्ध ये पौधा आपके घर में भी उगाया जा सकता है। इसके कई फायदे भी हैं। 

How to grow jungle jalebi

क्या आपने जंगल जलेबी के बारे में सुना है? नहीं-नहीं ये कोई डिश नहीं बल्कि एक तरह का पौधा है जिसे अधिकतर जंगली इलाकों में पाया जाता है। इसका फल घुमावदार और जलेबी के शेप में होता है और इसलिए ही इसे जंगल जलेबी कहा जाता है। जंगल जलेबी के कई फायदे गिनवाए जाते हैं और ये सेहत के लिए काफी अच्छी होती है। पर क्या आपको पता है कि इसे घर पर भी उगाया जा सकता है?

जी हां, आज हम बात करेंगे जंगल जलेबी की और इसे घर में उगाने के तरीकों की।

अंग्रेजी में जंगल जलेबी को क्या कहते हैं?

इससे पहले कि इसे उगाने के प्रोसेस के बारे में बताया जाए हम आपको बता देते हैं कि इसे इंग्लिश में Madras Thorn कहा जाता है। जंगल जलेबी को लेकर पूछे जाने वाले सवालों में से ये एक प्रमुख है। इसका साइंटिफिक नाम Pithecellobium dulce है।

jungle jalebi fruit

क्या हैं जंगल जलेबी के फायदे?

इसे कई जगहों पर प्रकृति के वरदान के रूप में देखा जाता है और जंगल जलेबी को स्वाद और सेहत दोनों के लिए पसंद किया जाता है।

  • ये डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। इसे एक अच्छी औषधि माना जाता है।
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीडायबिटिक गुण होते हैं। ये कई बड़ी बीमारियों से रोकथाम कर सकती है।
  • डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं के लिए भी ये फायदा कर सकती है।
  • जंगल जलेबी को स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है और इससे DIY फेस पैक्स भी बनाए जाते हैं।
  • इसी के साथ, इसे स्ट्रेस दूर करने के लिए भी अच्छा माना जाता है।
  • इसके ऐसे कई फायदों के बारे में आप जान सकते हैं और अब आ जाते हैं इसे उगाने के प्रोसेस पर।

इसे जरूर पढ़ें- जंगल जलेबी के फायदों के बारे में भी जान लें

घर पर कैसे उगाया जा सकता है जंगल जलेबी का पौधा?

वैसे तो ये पौधा जंगली है और इसे बहुत ही कम मेंटेनेंस की जरूरत होती है, लेकिन फिर भी इसे घर पर लगाने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना भी जरूरी है।

jungle jalebi plants

सबसे पहले करें बीज तैयार

आप इस पौधे को बीज से भी उगा सकते हैं और साथ ही साथ इसे आप सीधे नर्सरी से भी ला सकते हैं। इसके बीज से फल देने लायक पौधा उगने में 1 से 1.5 साल का समय लग सकता है। जब ये पेड़ पूरी तरह से विकसित हो जाता है तब हरे और सफेद रंग के फूल निकलते हैं। ये फिर गुलाबी हो जाते हैं और ये फल की शक्ल ले लेते हैं। इसके बाद ये फल थोड़ा सा खुल जाता है और इसमें से सफेद गूदा निकलता है जिसे खाया जाता है। इसके साथ ही काला बीज भी निकलता है जो सीधे मिट्टी में गाड़ा जा सकता है।

अगर आप इसका पौधा नर्सरी से लाती हैं तो ये ज्यादा आसानी से उग सकता है।

कितना पानी देना चाहिए इस पौधे को?

देखिए एक बात मैं आपको बता दूं कि इस पौधे को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। ये पौधा सूखा ग्रस्त इलाकों में भी उगाया जा सकता है और इसलिए इसे ऐसी मिट्टी की जरूरत होती है जो आसानी से ड्रेन हो जाए। भले ही आप इसे गमले में उगा रही हों या फिर इसे जमीन में गाड़ रही हों दोनों जगह ये ध्यान रखें कि मिट्टी में नमी होनी चाहिए, लेकिन ये बहुत गीली नहीं होनी चाहिए।

Jungle jalebi

अच्छी धूप चाहिए इस पौधे को

ये पौधा शेड में वैसे तो उगाया जा सकता है, लेकिन फिर ये ज्यादा पत्तियां पैदा करेगा। इस पौधे को अच्छी तरह से उगने के लिए तेज धूप की जरूरत होती है। इसलिए इसे आप ऐसी जगह पर ही रखें जहां दिन भर धूप आती है।

कब आते हैं इसमें फल

इस पौधे में फल तभी आने लगते हैं जब ये 1-2 मीटर का हो जाता है, लेकिन अगर इसे आपने ठीक से लगाया है तो ये 12-15 मीटर की हाइट भी ले सकता है और ये लगाने के 20 साल बाद तक बढ़ता रहता है। ये पेड़ जमीन पर लगाना ही ज्यादा बेहतर होता है जिससे इसे बढ़ने के लिए सही स्पेस मिल सके। हालांकि, बड़े और गहरे गमलों में भी इसे लगाया जा सकता है।

किस तरह का फर्टिलाइजर करना चाहिए इस्तेमाल?

मद्रास थॉर्न उर्फ जंगल जलेबी का पौधा कम फर्टिलाइजर में भी अच्छा चल जाता है, लेकिन अगर आप दे भी रहे हैं तो गोबर की खाद आदि दे सकते हैं। पर नाइट्रोजन वाला फर्टिलाइजर ना चुनें। इससे रूट्स ठीक से नहीं बनेंगी।

इसे जरूर पढ़ें- DIY: पौधे के झड़े हुए पत्तों को न समझे बेकार, बना सकते हैं नेचुरल खाद

क्या है इसे लगाने का सही समय?

इसे एकदम कड़क ठंड के बाद लगाना चाहिए जब गर्मी का सीजन शुरू ना हुआ हो। ऐसे में इसे डोरमेंट होकर मैच्योर होने का समय मिल जाएगा। ये पौधा अच्छा खासा बड़ा हो सकता है और इसलिए इसके पास 12-15 फिट की जगह होनी ही चाहिए।

इस पौधे को लगाकर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। अगर ये एक बार बढ़ने लगा तो आप इसे छोड़ दें इसकी मेंटेनेंस ज्यादा नहीं लगेगी।

क्या आपको भी पसंद है जंगल जलेबी? अगर हां तो इसके बारे में हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP