DIY: पौधे के झड़े हुए पत्तों को न समझे बेकार, बना सकते हैं नेचुरल खाद

Compost For Plants: आजकल लगभग हर कोई गार्डनिंग करना पसंद करता है। कई लोग तो हर दिन 20-30 मिनट बगीचे को ही समय देते हैं। लेकिन यह अक्सर देखा जाता है कि पौधे के झड़े हुए पत्तों को लगभग हर कोई बेकार समझकर फेंक देते हैं।
शायद आपको मालूम नहीं हो लेकिन, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पौधे के झड़े हुए पत्ते को भी खाद के रूप में इस्तेमाल किए जा सकता है।
जी हां, इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन गार्डनिंग टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप पौधे के झड़े हुए पत्तों से नेचुरल खाद बना सकते हैं। आइए जानते हैं।
सबसे पहले करें ये काम
पौधे के झड़े हुए पत्तों से खाद बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। पत्तों से खाद बनाने के लिए सबसे पहले गार्डन के सभी पत्तों को इकट्टा करना होगा।
- पत्तों को इस तरह इकट्ठा करें कि उसमें अधिक मिट्टी न हो।
- आपको बता दें कि आप किसी भी पेड़ के पत्तों को इकट्ठा कर सकते हैं।
- पत्तों को इकट्ठा करने के बाद 2-3 दिनों तक धूप में अच्छे से सुखा लें।
खाद बनाने के लिए सामग्री
झड़े हुए पत्तों से नेचुरल खाद बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की ज़रूरत पड़ेगी। जैसे-
- गार्बेज बैग (बड़ा साइज़)
- गाय का गोबर- 1 बाल्टी
- किचन में बचे फल और सब्जियों के छिलके
- बची हुई चाय पत्तियां
- नमक-2 चम्मच
इसे भी पढ़ें: सेहतमंद अंजीर का पौधा लगाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
ऐसे तैयार करें पत्तों से खाद
- पत्तों से खाद बनाने के लिए सबसे पहले पत्तों में गाय के गोबर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसमें फल और सब्जियों के छिलके को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसमें चाय की पत्ती और नमक को डालकर मिक्स करें और गार्बेज बैग में डालकर गार्बेज बैग को अच्छे से बांध लें।
- अब इस गार्बेज बैग को लगभग 15-20 दिनों के लिए किसी ठंडी जगह रखकर किसी चीज से ढक दें।
- 20 दिनों बाद पौधे के पत्ते खाद के रूप में तब्दील हो जाते हैं।
- नोट: नमक पत्तों को तेजी से गलाने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें: अपने घर को इन इंडोर प्लांट्स की मदद से बनाएं खूबसूरत, गर्मियों में भी खूब खिलेंगे
खाद का कैसे करें इस्तेमाल?
- घर पर तैयार इस नेचुरल खाद का इस्तेमाल आप किसी भी पौधे के लिए कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए आप जिस मिट्टी का उपयोग कर रहे हैं उसमें ज़रूरत के हिसाब खाद को डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
- अब खाद युक्त मिट्टी को गमले में डालें और इसमें आप बीज या पौधा लगा सकते हैं।
- पौधा लगाने के बाद ज़रूरत के हिसाब में पानी ज़रूर डालें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@thespruce)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।