7 दिन में उग जाएंगी धनिया की पत्तियां, बाजार के चक्कर लगाने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत, अगर माली के बताए गए तरीके से करेंगी ग्रो

How to grow coriander in pots: धनिया का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। सब्जी हो दाल हो या कोई अन्य डिश इन सब में धनिया डालते ही इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। अब ऐसे में आमतौर पर धनिया फ्रिज में रखी हुई मिल जाएगी, लेकिन स्टोर करते समय हुई छोटी सी गलती इसे सूखा या खराब कर देती है, जिसके कारण उसे फेंकना पड़ जाता है। अब ऐसे में हर हफ्ते सब्जी के साथ धनिया भी खरीदकर लाना पड़ता है। हालांकि कुछ लोग बार-बार धनिया खरीदने के ताम-झाम से बचने के लिए बगीचे या फिर छत पर गमले में धनिया के बीज बोते हैं और ग्रो होने पर तोड़-तोड़ कर इस्तेमाल करते हैं। अगर आप रोजाना धनिया खरीदने के ताम-झाम से बचना चाहती हैं, तो घर की बालकनी या फिर प्लास्टिक की बाल्टी में इसे ग्रो कर सकती हैं। इसके लिए आपको केवल कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है। नीचे जानें-
धनिया के बीज बोने के लिए कैसे तैयार करें मिट्टी?
पौधे की ग्रोथ के लिए उसकी मिट्टी का सही होना बहुत जरूरी है। अब ऐसे में धनिया के बीजों को बोने के लिए सबसे पहले मिट्टी तैयार करें। इसके लिए सूखी मिट्टी में थोड़ी सी मात्रा रेत और कोकोपीट मिलाएं।
इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: 1 ही पौधे में 100 से ज्यादा उग आएंगी मिर्च, बस कर लें आसान सा यह एक उपाय
बीज को करें तैयार
धनिया को बीज से उगाने का तरीका सबसे बेस्ट है। इसके लिए घर में रखें को निकालें और उन्हें जांचे कि बीज सही है या नहीं। अगर कुछ बीज खराब है, तो इन्हें छांटे या फिर 5-10 रुपये के धनिया के दाने लें।
- अब इन बीजों को पानी में डालकर रख दें या फिर गीले कपड़े में दानों को ढककर रख दें।
- अब इन दानों को निकाल कर मिट्टी में डालें और पानी का छिड़काव करें।
- इसके बाद एक पतली लेयर मिट्टी की डालकर पानी का छिड़काव करें।
- बीजों को जल्दी ग्रो करने के लिए पानी और धूप का बराबर ध्यान दें।
धनिया के बीजों के लिए कैसे तैयार करें खाद?
धनिया के पौधे में समय-समय पर खाद डालना बहुत जरूरी है। इसके लिए खाद में वेस्ट होने वाले सब्जियों के छिलके से वर्मी कंपोस्ट तैयार करें। साथ ही गोबर की खाद, सरसों की खली और नीम की पत्ती का इस्तेमाल कर खाद बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- बैंगन के पौधे की रुक गई है ग्रोथ? बस महीने में एक बार मिट्टी में डाल दें ये 2 चीजें...फूल और सब्जी से भर जाएगा पौधा
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।