बदलते मौसम के बीच गमले में लगाएं सीताफल का पौधा, अगली गर्मी भर-भर के मिलेंगे फल

How To Grow Custard Apple Plant: गर्मियों के मौसम में बाजार में सीताफल बिकना शुरू हो जाता है। इसके स्वाद और मिठास अक्सर लोगों पसंद आता है। यह फल न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। अब ऐसे में कई बार लोगों के मन में आता है कि इसे अपने घर में लगा लें, लेकिन जगह कम होने के कारण पीछे हट जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर लोगों को लगता है कि सीताफल जैसे पेड़ सिर्फ बड़े बगीचों में ही उग सकते हैं, पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप इसे अपने गमले में आसानी से उगा सकती हैं। इसके लिए आपको एक बड़े गमले में लगा सकती हैं। बदलता मौसम इस काम के लिए एकदम परफेक्ट है। सही देखभाल और कुछ खास तरीकों से आप अपने घर की बालकनी या छत पर एक सीताफल का पौधा लगाती है, तो अगले सीजन गर्मी में आपको यह फल भी देने लगेगा।
अगर आपको भी लगता है इसे लगाना बहुत मुश्किल है, तो रुकिए बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है। इसके लिए केवल आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है, खासतौर से सही मिट्टी, धूप, बीज और सही जगह। इस लेख में आज हम आपको सीताफल को लगाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।
सीताफल के पौधे को लगाने का तरीका
सीताफल का पौधा लगाने के लिए पहला और सबसे जरूरी काम सही बीजों का चयन है। नीचे जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस-
- प्लांट को ग्रो करने के लिए अच्छी क्वालिटी वाला सीताफल का बीज लें। अगर आपके घर के आस-पास इसका पौधा है, तो उसके फल से बीज प्राप्त करें। अगर नहीं तो बाजार से खरीदकर लाएं।
- अब बीजों को तीन-चार दिनों तक पानी में भिगोकर रखें और रोजाना पानी बदलते रहें।
इसे भी पढ़ें- सर्दियां शुरू होने से पहले गार्डन में लगा लें भिंडी का पौधा, जानें कैसे रखना होगा ख्याल
- अब भीगे हुए बीजों को टिशू पेपर पर रखकर किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें। 10-12 दिन बाद बीज अंकुरित होने लगेंगे।
- इसके बाद एक छोटे गमले में 50 प्रतिशत वर्मीकम्पोस्ट और 50 प्रतिशत कोकोपीट का मिश्रण डालें। अंकुरित बीजों को उसमें रोपें और हल्का पानी दें।
- 10 दिनों के बाद इन पौधों को बड़े कंटेनर या गमले में लगाएं। इसके बाद जब सीताफल का पौधा बड़ा होने लगे उसे परिपक्व होने के बाद 12-18 इंच वाले गमले में लगाएं।
- पौधे के लिए मिश्रण बनाने के लिए, 20 प्रतिशत रेत/कोकोपीट, 30 प्रतिशत वर्मीकम्पोस्ट और बगीचे की मिट्टी का प्रयोग करें। मिश्रण के ऊपर नीम की खली डालें।
- शुरुआत में, पौधे को कुछ दिनों के लिए हल्की छाया वाली जगह पर रखें और धीरे-धीरे उसे धूप वाली जगह पर ट्रांसफर करें। सुनिश्चित करें कि शरीफा के पेड़ को रोजाना छह से आठ घंटे धूप मिले। साथ ही पौधे को नियमित रूप से पानी दें।
- पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी का मिश्रण बनाए रखें और पौधों को नियमित रूप से गोबर की खाद, नीम की खली और केले के छिलके के पाउडर का मिश्रण दें। अतिरिक्त पोषण के लिए बायोजाइम ग्रैन्यूल्स का उपयोग करें।
- मिट्टी में हवा बनाए रखने के लिए समय-समय पर निराई-गुड़ाई करें। पौधे की वृद्धि नियंत्रित करने के लिए दो साल बाद उसकी छंटाई करें।
इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: पान के शौकीनों के लिए कमाल का उपाय, गमले में ऐसे लगाएंगी पौधा तो मिलेंगे बड़े-बड़े पत्ते
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik, herzindagi
- सीताफल या शरीफा का पौधा कब लगाना सही?
- सितंबर महीने में शरीफा का पौधा लगाना अच्छा समय है
- सीताफल के पौधे को कैसे ग्रो करें?
- सीताफल के पौधे को बीज से ग्रो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।