Gardening Tips: पान के शौकीनों के लिए कमाल का उपाय, गमले में ऐसे लगाएंगी पौधा तो मिलेंगे बड़े-बड़े पत्ते

Paan Ka Paudha Kaise Lagaye: पान खाने का शौक आज से नहीं बल्कि सदियं से चलता आ रहा है। हिन्दू धर्म में पूजा पाठ के दौरान भी पान के पत्तों का इस्तेमाल होता है। पान के पत्ते शुभ माने जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी पान का पौधा घर में लगाने के बारे में सोचा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर आप सही तरीके से पौधा लगाएंगी, तो गमले में इतने पत्ते आ जाएंगे कि आप कभी खरीदना पड़ेगा ही नहीं। पान खाने के शौकीन लोगों के लिए तो यह बेस्ट है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से पौधा उगा सकती हैं।
पान का पौधा गमले में लगाने के लिए जरूरी चीजें (How To Grow Betel Leaf Plant)
- पहले आपको एक बड़े साइज का गमला लेना होगा, ताकि इसकी बेल अच्छे से फैल सके।
- इसके अलावा आपको गमले के लिए अच्छी मिट्टी की जरूरत होगी, जिसमें पानी जमा न होता हो।
- खाद की जरूरत होगी, जिससे पौधा अच्छे से ग्रो कर पाता है।
- पौधा लगाने के लिे आपको नर्सनी से छोटे पौधे की जरूरत होगी।
- मिट्टी के लिए कुदाल या छोटी फावड़ा की जरूरत होगी।
इसे भी पढ़ें- सही देखभाल के बावजूद खीरे के पौधे में नहीं आ रहे हैं फल? जानें 5 जरूरी कारण और समाधान
पान का पौधा गमले में कैसे लगाएं? (Paan Ka Pauda Kaise Lagayen)
- सबसे पहले आप गमले में नीचे छोटे पत्थर या रेत डालें, ताकि पानी जमा न हो और जड़ सड़ें नहीं।
- पानी जमा होगा, तो जड़े सड़ने लगेंगी।
- अब आप इसमें मिट्टी भरें।
- इसके बाद मिट्टी में आपको खाद मिलाना होगा।
- अब आप नर्सरी से लाए हुए पौधे को मिट्टटी सहीत अलग करें।
- ध्यान रखें कि पौधों की जड़ों को नुकसान नहीं होना चाहिए।
- इसे हल्के हाथों से मिट्टी में दबाएं।
- अब ऊपर से जड़ों के ऊपर मिट्टी धीरे-धीरे डालें और हल्के हाथ से दबाएं।
- पौधे को हल्का पानी दें, जिससे मिट्टी गीली हो जाए, लेकिन पानी बहना नहीं चाहिए।
- पौधा की मिट्टी कैसी होनी चाहिए, यह हर पौधे पर निर्भर करती है।
इसे भी पढ़ें- किन पौधों में आते हैं बड़े आकार वाले फूल, जानें
पौधे का ख्याल कैसे रखें
- पौधे के लिए सबसे जरूरी चीज है, धूप। इसलिए, हर रोज 4–5 घंटे हल्की धूप मिलना जरूरी है।
- आप हफ्ते में 2–3 बार शुरू में पानी दें, क्योंकि पौधा अभी छोटा है। गर्मी ज्यादा है, तो पानी आप बढ़ा सकती हैं।
- हर 2 से 3 महीने में हल्की जैविक खाद आपको डालना चाहिए।
- जब पत्तियां बड़ी होने ले या पीली पड़ने लगे, तो धीरे-धीरे इसकी कटाई पर भी ध्यान दें। इससे पौधा मजबूत बनेगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
- क्या गमले में पान का पौधा उगाने से बड़े पत्ते आएंगे?
- जी हां, अगर इसके लिए आपको पौधे को नियमित पानी देना होगा। इसके साथ ही, खाद भी समय-समय पर डालने की जरूरत होगी।
- पान के पत्ते बढ़ने में कितना समय लगता है?
- पान के पत्तों को अच्छे से बढ़ने में लगभग 6 महीने का समय लग जाता है।
- क्या पान के पत्तों से पौधा लगा सकते हैं?
- जी हां, पान के पत्तों से आप पौधा उगा सकती हैं, लेकिन इसके लिए आपको प्रोसेस फॉलो करना जरूरी है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।