Cotton Plant: घर पर ही गमले में उगा सकते हैं कॉटन का पौधा, यहां जानें सही तरीका

अगर आप घर पर ही गमले में कॉटन का पौधा लगाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको पौधा लगाने का एक-एक स्टेप बताने वाले हैं।

how to grow cotton plant at home
how to grow cotton plant at home

Cotton Plant: कॉटन कपड़े और अन्य उपयोगी उत्पादों की आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। पूजा से लेकर मेडिकल तक में इसका इस्तेमाल किया जाता है। खास बात यह है कि कॉटन का पौधा होता है, जिसे आप घरों में भी लगा सकते हैं। हालांकि, इसकी खेती सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में होती है। पर, आप अगर गार्डनिंग की शौकीन हैं और आप इसे अपने घरों में लगाना चाहती हैं, तो आप भी कॉटन प्लांट को अपने गमले में लगा सकती हैं। तो चलिए आगे जानते हैं कि कॉटन का पौधा आखिर कैसे लगाया जाता है।

कॉटन का पौधा लगाने के लिए क्या करें?

where do cotton plants grow

  • इसके लिए आपको सबसे पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से कपास के बीज खरीद लेना है। अच्छी गुणवत्ता वाले बीज ही चुनें।
  • कपास के पौधे को ढीली और सूखी मिट्टी की आवश्यकता होती है। तो गमले में मिट्टी डालने से पहले इसे ठीक से जरूर देख लें।
  • कपास के पौधे के लिए बड़े गमले का ही चुनाव करें। छोटे गमले में पौधे की ग्रोथ में परेशानी हो सकती है।
  • अच्छे और ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करें। इससे कॉटन के पौधे तेजी से ग्रो सकते हैं।

कॉटन का पौधा घर में कैसे उगाएं?

  • कॉटन का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले एक गमले को मिट्टी से भर दें।
  • इसके बाद कॉटन के 4-5 बीजों को 1/2 से 1 इंच गहराई में बोएं।
  • अब इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी डालें। ध्यान रहे आपको बहुत ज्यादा पानी नहीं डालना है।
  • इस तरह हर 1-2 दिन पर पौधे में पानी डालें।
  • बीजों को अंकुरित होने में 1-2 सप्ताह लग सकते हैं।
  • सप्ताह में एक बार पौधा उर्वरक जरूर डालें, जिसमें पोटाश या पोटेशियम की मात्रा अधिक हो।

पौधे से कैसे निकलते हैं कपास?

how to grow cotton in a container

  • बुआई के लगभग 45 दिनों के अंदर आपको पौधे में बड़े पीले फूल दिखाई देंगे।
  • ये फूल मुरझाने के बाद बीजकोष बन जाते हैं।
  • फिर, बुआई के लगभग 130-150 दिनों के बाद फूटकर फूली हुई कपास के रूप में नजर आते हैं।

कॉटन पौधा लगाते वक्त न करें ये गलतियां

cotton plant tips

  • पौधे में बहुत ज्यादा पानी न डालें। मिट्टी जब तक पूरी तरह से सूख न जाएं तब तक इसमें पानी डालने से आपको बचना चाहिए।
  • सही और अच्छे क्वालिटी के खाद का ही इस्तेमाल करें।
  • आसपास मौजूद कचड़े की सफाई करते रहें।
  • इस पौधे को अच्छी धूप की आवश्यकता होती है। इसे हर समय छांव में बिल्कुल भी न रखें।

इसे भी पढ़ें-इन टिप्स की मदद से करें पौधों की देखभाल, हो जाएंगे हरे-भरे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Freepik, Wikipedia

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP