herzindagi
you grow papyrus at home

Gardening Tips: इन टिप्स की मदद से लगाएं हरा-भरा पपीरस पौधा और ऐसे करें देखभाल

पपीरस पौधा आकार में लंबा होता है, जो आपके बागीचे को अकर्षण का केंद्र भी बना सकता है। इस पौधे को दलदली एरिया या वाटर गार्डन तैयार करने में लगाया जा सकता है।
Editorial
Updated:- 2024-01-02, 12:00 IST

अगर आप अपने गार्डन में यूनिक पौधे लगाने के शौकीन हैं, तो आप पपीरस का पौधा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। असल में पपीरस प्राचीन मिस्र का एक प्रतीकात्मक पौधा माना जाता है, जिसे आप अपने घर में, आंगन में, कहीं भी उगा सकते हैं। पपीरस पौधा अपने ऐतिहासिक पहचान के लिए भी जाना जाता है, क्योंकि यह आज के दौर में उगाए जाने वाले मॉडर्न पौधे के बीच क्लासी लुक देता है। 

आम तौर पर इसमें अगोचर जैसे फूल और घास की तरह उगते हैं, जो नमी भरे जगहों में तेजी से उगते हैं। पपीरस पौधा आकार में लंबा होता है, जो आपके बगीचे को आकर्षण का केंद्र भी बना सकता है। इस पौधे को दलदली एरिया या वाटर गार्डन तैयार करने में लगाया जा सकता है। पपीरस का पौधा दक्षिण संयुक्त राज्य अमेरिका में पाया जाता है, यह सबसे तेजी से बढ़ने वाले पौधों में से एक माना जाता है। पपीरस का पौधा बारहमासी होता है।

Prince Tut Cyperus Grass

इसे भी पढ़ें: Gardening Tips: होम गार्डनिंग शुरू करने के 5 आसान टिप्स

पपीरस का पौधा उगाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स:

कैसे लगाना चाहिए पपीरस का पौधा:

  • पपीरस के पौधे को जल निकासी वाली रेतीली मिट्टी में आसानी से उगाया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले बराबर मात्रा में रेत, खाद और गार्डन की मिट्टी का मिश्रण तैयार कर लें।
  • गमले या जमीन की गहराई कम से कम 12 इंच और चौड़ाई पौधे के आधार से ज्यादा होनी चाहिए। इससे जड़ जमने के लिए भरपूर जगह मिल सके।
  • पपीरस का पौधा उगाने के लिए आप बीज भी बो सकते हैं, जो थोड़ा धीमा तरीका हो सकता है, या फिर शाखाओं से कटिंग लेकर जल्दी से पौधा उगा सकते हैं। 
  • इसके लिए कटिंग लगभग 4-6 इंच लंबी हों और उनमें थोड़ी बहुत पत्तियां भी हों।
  • पपीरस पानी में भी पनपता है। गमले में हमेशा 2-3 इंच गहरा पानी बनाए रखें।
  • पपीरस पौधे को कुछ घंटे तक सीधी धूप जरूरत होती है, लेकिन दोपहर की तेज धूप से भी बचाए रखना चाहिए।

do you take care of a papyrus plant

पपीरस पौधे का देखभाल ऐसे करें:

  • पपीरस पौधे में पानी का लेवल कम होने पर तुरंत पानी डालें। मिट्टी को पूरी तरह सूखने का इंतजार न करें, कोशिश करें हर वक्त नमी बनाएं रखें।
  • गर्मियों के मौसम में हल्का लिक्विड फर्टिलाइजर हर 4-6 हफ्ते में देना पौधों के ग्रोथ के लिए बेहतर साबित हो सकता है। पपीरस को सर्दियों में खाद देने की जरूरत नहीं पड़ती है।
  • समय समय पर सूखे और पीले पत्तों को तोड़ते रहें। जड़ों तक हवा पहुंचाने के लिए आस-पास की पत्तियों को कम कर सकते हैं। अगर गमले में पपीरस का पौधा लगाया है, तो हर 2-3 साल में गमला बदलें ताकि जड़ों को फैलने के लिए जगह मिल सके।
  • पपीरस का पौधा 5-8 फीट लंबा और 2-4 फीट चौड़ा हो सकता है।
  • पपीरस लगाने के लिए मिट्टी उपजाऊ होनी चाहिए, जिसका पीएच 6.0 से 8.5 के बीच होना चाहिए।

यह विडियो भी देखें

papyrus at home

इसे भी पढ़ें: 50 रु. से कम में फूलों और फलों से भर सकता है आपका गार्डन, जानें कैसे

पपीरस पौधे से मिलने वाले फायदे:

  • अपने घर पर पपीरस लगाने से इसके पत्ते हवा को शुद्ध बनाते हैं और वातावरण में नमी भी बढ़ाते हैं, जिससे आस पास के इलाकों में धूल के कण नष्ट हो जाते हैं।
  • इस पौधे को ठंड मे रखने से बचाएं, इसके लिए 40-50 डिग्री फारेनहाइट तक का तापमान बेहतर साबित हो सकता है।

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: Freepik/ Greenhousegrower

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।