बारिश में सीढ़ियों या नालियों से घर में घुस रहे हैं केंचुए? बिना हाथ लगाए भगाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

बरसात के दिनों में बारिश होते ही सीढ़ियों, बालकनी या घर के अंदर की नालियों से बाहर निकलकर रेंगने लगते हैं। इसी तरह ये कीड़े घर में भी घुस जाते हैं और घरों में इस तरह के घिनौने कीड़ों को देख मन चिड़चिड़ा सा हो जाता है। केंचुए वैसे तो मिट्टी के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, क्योंकि वे मिट्टी को उपजाऊ बनाते हैं, लेकिन घर के अंदर उनका दिखना थोड़ा असहज हो जाता है। ऐसे में, हर कोई इन्हें घर से दूर भगाने के लिए फटाफट उपाय लगाने लगते हैं। कुछ लोग छोटी स्टीक से या फिर कागज की मदद से पकड़कर फेंकते हैं। वहीं, कुछ लोगों को हाथ से छूना बेहद घिनौना लगता है, इसलिए वे बिना हाथ लगाए केंचुए को दूर भगाने के तरीके ढूंढते हैं। आइए, हम आपको यहां कुछ प्रभावी और आसान तरीके बताते हैं जिनसे आप इन अनचाहे मेहमानों को अपने घर से दूर भगा सकते हैं। ये उपाय केंचुओं को नुकसान पहुंचाए बिना उन्हें आपके घर से बाहर निकालने में मदद करेंगे। साथ ही, घर को भी साफ-सुथरा भी रहेगा।
बारिश में घर के अंदर क्यों आते हैं केंचुए?
केंचुए आमतौर पर नम और कार्बनिक पदार्थ से भरपूर मिट्टी में रहते हैं। बारिश के मौसम में, जब मिट्टी में पानी भर जाता है, तो उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है। ऑक्सीजन की तलाश में वे मिट्टी की सतह पर आ जाते हैं और पानी के बहाव के साथ या नमी की तलाश में आपके घर के मुख्य द्वार, सीढ़ियों, बालकनी या नालियों के माध्यम से अंदर घुस जाते हैं।
बिना हाथ लगाए केंचुओं को भगाने के आसान उपाय
यहाँ कुछ प्रभावी और सरल उपाय दिए गए हैं जिनकी मदद से आप केंचुओं को अपने घर से बिना छुए बाहर निकाल सकते हैं।
नमक का प्रयोग
- नमक केंचुओं के लिए एक प्राकृतिक निस्सारक के रूप में कार्य करता है। यह उनकी त्वचा से नमी खींचता है, जिससे वे असहज महसूस करते हैं और दूर चले जाते हैं।
- जहां केंचुए दिखें, उन जगहों पर, जैसे सीढ़ियों या नालियों के आसपास, थोड़ा सा नमक छिड़क दें। आप सीधे केंचुए पर भी नमक की थोड़ी मात्रा डाल सकते हैं।
- नमक केंचुए की त्वचा में मौजूद पानी को सोख लेता है, जिससे उन्हें तुरंत उस जगह को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ता है।
- नमक का उपयोग कम मात्रा में करें, खासकर पौधों के पास, क्योंकि अधिक नमक पौधों को नुकसान पहुंचा सकता है।
इसे भी पढ़ें- बरसात में बाथरूम-किचन की सिंक से घुस आए हैं केंचुए, इन हैक्स से पाएं छुटकारा
नींबू और पानी का मिश्रण
- नींबू का रस केंचुओं को नापसंद होता है। इसकी अम्लता उन्हें दूर भगाने में मदद करती है।
- एक स्प्रे बोतल में नींबू का रस और समान मात्रा में पानी मिलाएं। इस मिश्रण को उन जगहों पर स्प्रे करें जहां केंचुए दिख रहे हैं या जहां से वे अंदर आ रहे हैं।
- नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड केंचुओं के लिए असहज वातावरण बनाता है, जिससे वे उस जगह से दूर भागते हैं।
- आप सिरके का भी उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि इसमें भी अम्लीय गुण होते हैं।
इसे भी पढ़ें- किचन में आ रहे हैं केंचुए? जानें ये ट्रिक्स और पाएं इन्हें दूर करने का सही तरीका
हल्दी का पाउडर
- हल्दी एक और प्राकृतिक विकल्प है जो केंचुओं को दूर भगाने में मदद कर सकता है।
- जहां केंचुए दिखें, वहां पर सूखी हल्दी पाउडर छिड़क दें।
- हल्दी में कुछ ऐसे यौगिक होते हैं जो केंचुओं को पसंद नहीं होते और उन्हें दूर भगाते हैं। यह एक सुरक्षित और गैर-हानिकारक तरीका है।
इसे भी पढ़ें- बाथरूम की नाली में केंचुए आने से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 Minute Hacks
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
- बाथरूम में केंचुए क्यों आते हैं?
- अगर आपका बाथरूम ग्राउंड फ्लोर पर है और उसके आस-पास खेत हैं, तो केंचुए उसमें प्रवेश कर सकते हैं। दरअसल, केंचुए मिट्टी और गीली जगह में रहना पसंद करते हैं। बाथरूम गीला रहता है, इसलिए यह बाथरूम में घुस जाता है।
- केंचुए का मुख्य भोजन क्या है?
- खाद बनाने वाले केंचुए सड़ते हुए पौधों के पदार्थ और खाद को खाना पसंद करते हैं, जो अपघटन प्रक्रिया के आरंभ में होता है। यह आंशिक रूप से सड़े हुए कार्बनिक पदार्थों को खाते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।