कॉकरोच का घर में बढ़ गया है आतंक, नानी मां का यह 1 देसी नुस्खा दिलाएगा राहत

  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-01-03, 16:30 IST
Cockroach Bhagane Ke Upay: अगर आपके घर में भी कॉकरोच का आतंक बढ़ गया है, तो आप इन्हें भगाने के लिए नानी मां के देसी नुस्खे की मदद ले सकते हैं। नानी मां के बताए खास पेस्ट की मदद से आप कॉकरोच की समस्या से राहत पा सकते हैं। आइए जानें...
how to get rid of cockroaches with boric acid flour sugar nani maa ke nuskhe
how to get rid of cockroaches with boric acid flour sugar nani maa ke nuskhe

How To Get Rid Of Cockroaches With Boric Acid:मौसम में नमी बढ़ते ही घर के हर कोने में कॉकरोच की तादाद बढ़ने लगती है। अगर कॉकरोच घर के किसी हिस्से में अपना डेरा बसा लें, तो जल्दी जाने का नाम ही नहीं लेते। धीरे-धीरे तिलचट्टों का पूरा झुंड घर में आतंक मचाने लगता है। इससे घर गंदा और घिनौना लगने लगता है। वहीं, अगर ये गंदे कॉकरोच किचन में चले जाएं, तो खाना भी दूषित कर देते हैं। कई बार, तो ये कॉकरोच फ्रिज में भी दिखने लगते हैं। ऐसे में सारा मूड खराब हो जाता है।

कॉकरोच का सफाया करने के लिए लोग इंटरनेट पर तरह-तरह के उपाय खोजते हैं। कई बार तो इन कॉकरोच पर कीटनाशक का भी असर नहीं पड़ता। अगर आप भी इस तरह की सिचुएशन में फंस गए हैं, तो आपको नानी मां का पुराना नुस्खा आजमाना चाहिए। सोशल मीडिया पर नानी मां के इस देसी कॉकरोच भगाने वाले पेस्ट की रेसिपी खूब वायरल हो रही है। आइए जानें घर से कॉकरोच भगाने का आसान तरीका क्या है?

ट्रिक के लिए चाहिए ये सामान

These things are needed for the trick

  • बोरिक एसिड
  • एक चम्मच गेहूं का आटा
  • आधा चम्मच चीनी
  • दूध

कैसे तैयार करें पेस्ट

How to prepare paste

  • इस पेस्ट का सबसे मेन इंग्रीडिएंट हैं बोरिक एसिड। यह आपको किसी भी मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा।
  • इसके लिए 3 चम्मच बोरिक एसिड में 1 चम्मच गेहूं का आटा मिला लें। अब इसमें आधा चम्मच चीनी भी अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इसमें थोड़ा सा दूध भी मिला लें। ध्यान रहे इससे आपको गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है।
  • इस तरह से आपका कॉकरोच को भगाने का सॉल्यूशन तैयार हो जाएगा।

कैसे करें इस्तेमाल

  • कॉकरोच को भगाने का सॉल्यूशन तैयार करने के बाद उसे कम से कम 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • रेस्ट के बाद ये छोड़ा हार्ड हो जाएगा और इस्तेमाल के लिए भी तैयार हो जाएगा।
  • अब इस पेस्ट को घर की उन सभी जगहों पर लगाएं, जहां भी कॉकरोच का आतंक है।
  • इसे किचन कैबिनेट, गैस के नीचे, सिंक के आसपास लगाएं। इन जगहों पर कॉकरोच सबसे ज्यादा परेशान करते हैं।
  • इसे आप उंगली की मदद से ही दीवारों पर भी लगा सकते हैं। इस ट्रिक से कॉकरोच अपने आप ही घर से गायब होने लगेंगे।

इन बातों का रखें ख्याल

take care of these things

  • इसके अलावा आप कॉकरोच भगाने के लिए घर की नियमित सफाई जरूर करें।
  • किचन को ज्यादा गीला ना रखें। नमी वाली जगहों पर गंदे तिलचट्टे ज्यादा नजर आते हैं।
  • इसके अलावा आप घर के सभी हिस्सों में तेज पत्ता और कपूर रख सकते हैं। इससे कॉकरोच दूर भागते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Her Zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP