herzindagi
how to get rid of bonfire smoke smell from home

घर से Bonfire की गंध को दूर करने के अमेजिंग ट्रिक्स

घर से अलाव के धुएं की गंध को दूर करने में परेशानी होती है तो इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी आसानी से गंध को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?  
Editorial
Updated:- 2023-01-24, 12:44 IST

इस समय देश के लगभग हर हिस्से में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर-भारत के किसी-किसी राज्य में तो तापमान 10 डिग्री °C से भी नीचे नोट किया गया है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कई बार मोटे कपड़े भी कम पड़ने लगते हैं। ऐसे में ठंड से बचने के लिए कई लोग घर में अलाव (आग) जलाते हैं ताकि ठंड से बचा जा सकें।

जब घर में अलाव जलाते हैं तो ठंड तो भाग जाती है, लेकिन अलाव के धुएं की गंध घर के सभी हिस्सों में फ़ैल जाती है और घर से तेज बदबू आने लगती है। कई बार धुएं की वजह से कपड़े, बेड, पर्दे आदि चीजों से भी गंध आने लगती है। कई बार धुएं की वजह से घुटन भी होने लगती है।

इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स एंड ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप घर से अलाव के धुएं से आने वाली गंध को चंद मिनटों में दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

सबसे पहले करें ये काम

How to Remove Smoke Smell from a Home

घर से अलाव के धुएं की गंद को दूर करना कोई बड़ी बात नहीं है। जी हां, घर में अलाव/आग जलाने के बाद एग्जॉस्ट फैन को ऑन कर दें। अगर आप एग्जॉस्ट फैन ऑन रखते हैं तो आग का धुआं कभी हद तक निकल जाता है। इसलिए किचन, बाथरूम आदि जगहों का एग्जॉस्ट फैन ऑन करके ही रखें।

एग्जॉस्ट फैन ऑन करने के अलावा आप खिड़कियों को हल्का खुला छोड़ सकते हैं ताकि धुंआ आसानी से बाहर निकल जाए। कई बार खिड़की या दरवाजे बंद करने भी घुटन होने लगती है यह फिर बदबू आने लगती है। ऐसे में इस इन ट्रिक्स को सबसे पहले फॉलो करें।

इसे भी पढ़ें:घर से आ रही है बदबू तो इन आसान तरीकों से महकाएं

एसेंशियल ऑयल का उपयोग करें

how to get rid of fire smoke smell in house

अलाव के धुएं की गंध को दूर करने के लिए एसेंशियल ऑयल एक बेस्ट तरीका हो सकता है। इसके लिए आपको अधिक मेहनत भी करने की ज़रूरत नहीं है। इसके लिए आप पसंदीदा एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • इसके लिए 1 बर्तन में 1/2 लीटर पानी डालें।
  • अब इसमें 1 चम्मच एसेंशियल ऑयल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर घर के सभी हिस्सों में छिड़काव कर दें।
  • आप चाहें तो एसेंशियल ऑयल में कॉटन बाल्स को भिगोकर घर के हर कोने में रख सकते हैं।
  • इससे घर खुशबूदार भी रहेगा और धुएं की गंध भी दूर भाग जाएगी।

एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें

know how to get rid of fire smoke smell in house

घर की हवा को शुद्ध करने के लिए आजकल कई घरों में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि यह थोड़ा कीमती होता है, लेकिन घर में फैले अलाव के धुएं की गंध को दूर करने और हवा को फ्रेश रखने के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ऐसे में गंध की समस्या को दूर करने के लिए आप इसे लिविंग रूम या बाथरूम में रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:रसोई के धुएं से आप भी हैं परेशान, तो इस तरह करें उसे दूर


Bonfire की गंध को दूर करने के अन्य टिप्स

how to get rid of fire smoke smell in house tips

  • अन्य कई टिप्स को फॉलो करके आप अलाव के धुएं की गंध को आसानी से दूर कर सकते हैं। इसके लिए आप अन्य टिप्स को भी फॉलो कर सकते हैं। जैसे-
  • अलाव को घर के अंदर नहीं बल्कि बालकनी में जला सकते हैं। इससे घर में धुआं नहीं आएगा।
  • Bonfire की गंध को दूर करने के लिए आप घर में गुलाब जल का छिड़काव कर सकते हैं।
  • Bonfire की गंध को दूर में इंडोर प्लांट्स अहम् किरदार निभाते हैं। ऐसे में आप घर में इंडोर प्लांट्स को ज़रूर लगाएं। इससे हवा जल्दी शुद्ध हो जाती है।
  • इसके अलावा सिरके का छिड़काव करके भी आप Bonfire की गंध को आसानी से दूर कर सकते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।