बरसात के मौसम में आपको तरह-तरह के कीड़े मकोड़े दिख जाएंगे। कुछ कीड़े जहरीले होते हैं, तो कुछ केवल पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं। मगर इस मौसम में पाए जाने वाला ब्लिस्टर बीटल कीड़ा जहरीला भी होता है और पेड़ पौधों के साथ आपको भी नुकसान पहुंचा सकता है। छोटे से आकार का यह कीड़ा त्वचा पर बैठ जाए, तो जलन और खुजली मचने लगती है और वहीं पेड़ पौधों को अपना घर बना लें तो वह नष्ट हो जाते हैं।
वैसे तो अमूमन लोगों को ब्लिस्टर बीटल कीड़े के बारे में बहुत कम जानकारी होती है। इस कीड़े की कई तरह की प्रजाति होती हैं। आमतौर पर यह 1 से 2.5 सेंटीमीटर के आकार के होते हैं। इनका सिर रेक्टेग्युलर शेप में होता है और आगे की ओर दो डंक निकले होते हैं। ब्लिस्टर बीटल कीड़े का रंग या तो एकदम काला होता है या फिर यह लाल-काले स्पॉट वाले भी होते हैं।
आज हम आपको इस कीड़े से निजात पाने के कुछ आसान घरेलू उपाय बताएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: बारिश के मौसम में झींगुर से छुटकारा पाने के सरल उपाय
हाथ से पकड़ कर फेक दें
आप सोच रहे होंगे कि हम आपको हाथ से पकड़ कर इस कीड़े को फेंकने की सलाह क्यों दे रहे हैं, जबकि यह जहरीला होता है। मगर आप ऐसा कर सकते हैं, अगर आपने हाथों में ग्लव्स पहने हुए हों। आप ग्लव्स पहन कर इस कीड़े को उठा कर किसी ऐसे स्थान पर फेंक दें या फिर बंद कर दें कि यह बाहर न निकल पाएं। मगर इस दौरान अपना मुंह भी कपड़े से ढक लें।
नीम के तेल का इस्तेमाल करें
नीम का तेल एंटीबैक्टीरियल होता है। आप इसके इस्तेमाल से ब्लिस्टर बीटल कीड़े को मार सकते हैं या फिर घर से भगा सकते हैं। इसके लिए आपको एक स्प्रे बॉटल में आधा पानी और आधा नीम का तेल (नीम का तेल कैसे बनाएं) डाल कर मिक्स कर लेना है और फिर उसे उस स्थान पर स्प्रे करना है, जहां सबसे ज्यादा आपको ब्लिस्टर बीटल कीड़े नजर आते हों। वैसे अधिकतर यह आपको पेड़-पौधों के पास ही नजर आएंगे। इस तरह से यह कीड़े भी मर जाते हैं और पेड़-पौधों को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता है।
साबुन का पानी इस्तेमाल करें
एक बाल्टी में साबुन का पानी तैयार करें और इससे घर की फर्श को अच्छी तरह से साफ करें। आप इस पानी को अपने गार्डन में यदि रख देंगे, तो ब्लिस्टर बीटल कीड़े इसमें डूब कर मर जाएंगे। साबुन की महक ब्लिस्टर बीटल कीड़े को आकर्षित करती है। हालांकि, कई स्टडीज में यह भी पाया गया है कि साबुन के पानी में यह कीड़े मरते नहीं हैं, मगर यह उड़ नहीं पाते हैं। ऐसे में आप इस पानी को ड्रेन ऑफ कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:कीड़े-मकोड़ों से छुटकारा पाने के लिए इन 5 तेलों का इस्तेमाल करें
डीई पाउडर यूज करें (Diatomaceous Earth Powder)
यह एक सफेद रंग का पाउडर होता है, जो बाजार में आपको आसानी से मिल जाएगा। यदि आप इसे घर के गार्डन और नाली के पास छिड़क दें तो ब्लिस्टर बीटल कीड़े उस स्थान पर प्रवेश नहीं कर पाते हैं। इसकी महक से अन्य तरह के कीड़े मकोड़े भी मर जाते हैं।(मक्खियों से छुटकारा पाने के 10 उपाय जानें)
ब्लिस्टर बीटल कीड़े से छुटकारा पाने की यह रेमेडीज आपको अच्छी लगी हों तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों