नीम का तेल घर में आसानी से बनाएं, बाल हो जाएंगे लंबे और घने

समस्या चाहे बालों की हो या त्वचा से जुड़ी, नीम का तेल आपकी ब्यूटी से जुड़ी हर समस्या को झट से दूर करता है। इसलिए आज हम आपको नीम का तेल घर में बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं ताकि आप घर में नीम का शुद्ध तेल बना सकें। इस तेल की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप साल-भर तक स्टोर कर सकती हैं।
जी हां नीम का पेड़ बहुत ही गुणकारी और उपयोगी होता है। इसकी पत्तियों, छाल, जड़, फल और टहनियों सभी चीजों का इस्तेमाल हम दवाओं के रूप में करते हैं। लेकिन आज हम इसकी पत्तियों की मदद से नीम का तेल बनाएंगे। इसे हम अपनी त्वचा और बालों पर लगा सकते हैं। आइए इसका तेल बनाने के तरीके के बारे में जानें।
नीम तेल बनाने के लिए सामग्री
- नीम की पत्तियां- 1 कटोरी
- नारियल का तेल- 1 कटोरी
इसे जरूर पढ़ें:नीम के ये beauty benefits जानकर आप भी इसे जरूर आजमाना चाहेंगी
नीम का तेल बनाने का तरीका

- इसके लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों को लेकर अच्छी तरह से धो लें।
- फिर इसे टहनियों से अलग करके एक कटोरी में भरें ताकि हमें इसका सही नाप मिल सके।
- अब इसे एक मिक्सर जार में डालकर पत्तियों को अच्छी तरह से पीस लें।
- फिर इसमें एक कटोरी नारियल का तेल मिलाकर अच्छी तरह से पीसकर महीन पेस्ट बनाएं।
- हमारे पास नीम और नारियल के तेल का अच्छे से पिसा मिक्चर तैयार हो गया है।
- अब भारी तले की कड़ाही में नीम और तेल का मिश्रण डाल दें।
- इसे धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट के लिए लगातार चलाते हुए पकाएं।
- धीमी आंच पर इसलिए क्योंकि हमें नीम की पत्तियों को जलाना नहीं है बल्कि इसमें मौजूद पौष्टिक गुणों को तेल में पाना है।
- नीम के तेल को बनाने के लिए हमने एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल करना है।
- फिर गैस को बंद कर दें और तेल को ठंडा होने के लिए रख दें।
- आपका शुद्ध नीम का तेल तैयार है। इसे ठंडा होने के बाद छानकर रख दें।
- इसे आप रूम टेम्परेचर पर स्टोर करके रख सकती हैं।
बचे हुए नीम का होममेड ऑयल स्क्रब

आपको नीम के बचे हुए पेस्ट को फेंकना नहीं है बल्कि इसका इस्तेमाल बालों और त्वचा के लिए करें। यह स्क्रब की तरह काम करता है। इसका इस्तेमाल त्वचा पर करने से आपकी त्वचा ग्लो करेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद पत्तियां जो ड्राई हो चुकी हैं उससे आपकी स्किन को अच्छा स्क्रब मिलेगा। आप चाहे तो इसे अपने बालों पर भी लगा सकती हैं। यह ड्राई बालों और त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है।
बालों के लिए नीम के तेल के फायदे

- नीम का तेल स्कैल्प की सफाई करता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमे एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। साथ ही इसमें फैटी एसिड की भी भारी मात्रा पाई जाती है जिससे स्कैल्प को पोषण मिलता है।
- अगर आप डैंड्रफ से परेशान हैं तो नीम के तेल का इस्तेमाल करें। कई एंटी-डैंड्रफ शैम्पू में नीम का तेल इस्तेमाल किया जाता है। नियमित रूप से नीम के तेल का इस्तेमाल करने से बालों में डैंड्रफ उत्पन्न ही नहीं होती है।
- नीम के तेल में ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। रेगुलर इसका इस्तेमाल करने से बालों को पोषण मिलता है और वह हेल्दी रहते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:इन '5 हेल्थ प्रॉब्लम्स' के लिए नीम का तेल है अचूक उपाय
- नीम का तेल बालों के लिए कंडीशनर की तरह काम भी करता है। इसके अलावा नीम के तेल में प्रचुर मात्रा में फैटी एसिड पाए जाते हैं जिसके कारण ये आसानी से त्वचा में समा जाता है और नमी प्रदान करता है। बालों में नमी बनाए रखने के लिए नीम के तेल की कुछ बूंदें अपने शैम्पू में मिला लें और 3-5 मिनट तक उसे लगा रहने दें।
- घर के बने नीम के तेल का इस्तेमाल करने से बालों की जडें मजबूत होती हैं, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और बाल तेजी से बढ़ते हैं।
इस तरह से आप भी घर में नीम का तेल बनाकर बालों से जुड़ी कई समस्याओं को आसानी से दूर कर सकती हैं। बालों से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।