बाथरूम की गंदी बदबू ने कर दिया है परेशान? इस सफेद चीज वाली ट्रिक से मिनटों में मिलेगी राहत

क्या सफाई के बाद भी आपके बाथरूम में गंदी बदबू आ रही है? क्या आप जानती हैं एक सफेद चीज के इस्तेमाल से आप बाथरूम की बदबू से राहत पा सकती हैं? अगर नहीं, तो आइए, यहां जानते हैं कि वह सफेद चीज क्या है जो बाथरूम की बदबू को दूर कर सकती है।
Updated:- 2024-11-29, 13:39 IST
remove bathroom odor

हेल्दी रहने के लिए बाथरूम की सफाई बहुत जरूरी होती है। लेकिन, कई बार सफाई के बाद भी बाथरूम से गंदी बदबू नहीं जाती है। बाथरूम में बदबू की वजह नमी, नाली का गंदा पानी या टॉयलेट की स्मेल हो सकती है। कई बार बाथरूम की बदबू इतनी तेज होती है कि वह घर के अन्य हिस्सों में भी फैल जाती है। ऐसे में बाथरूम की गंदी बदबू को हटाने के लिए हम तरह-तरह से रूम फ्रेशनर्स और खुशबू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि एक सफेद चीज के इस्तेमाल से आप बाथरूम की बदबू से छुटकारा पा सकती हैं।

जी हां, बाथरूम की बदबू को दूर करने के लिए आपको महंगे एयर फ्रेशनर या केमिकल की जरूरत नहीं है। आप एक साधारण-सी हर किचन में मिलने वाली सफेद चीज से भी इस समस्या को सुलझा सकती हैं। खास बात यह है कि यह नुस्खा प्रभावी होने के साथ-साथ नेचुरल भी है। अब ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, यह सफेद चीज और कुछ नहीं बल्कि नमक है। आइए, यहां जानते हैं कि नमक की मदद से बाथरूम की बदबू को कैसे दूर किया जा सकता है।

बाथरूम की बदबू को कैसे दूर कर सकता है नमक? 

salt can remove bathroom smell

नमक एक नेचुरल और किफायती तरीका है, जिसके इस्तेमाल से बाथरूम की बदबू को दूर किया जा सकता है। नमक में ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: इस 1 घोल को बनाकर रोजाना करें बाथरूम की सफाई, गंदे से गंदे फर्श में भी आ जाएगी चमक

बाथरूम की बदबू को दूर करने के लिए सबसे आपको नमक, लौंग, एक प्लास्टिक की डिब्बी, एक पाउच शैंपू, गुलाब जल और एलोवेरा की जरूरत होगी। सभी चीजों को इकठ्ठा करने के बाद एक कांटे वाला चम्मच लें और उसे गैस पर गर्म करें। अब कांटे से प्लास्टिक की डिब्बी के ढक्कन पर बहुत सारे छेद करें। प्लास्टिक की डिब्बी के ढक्कन पर छेद करने के बाद गैस पर तवा रखें। अब तवे पर तीन चम्मच नमक, 8 से 10 लौंग डालें और उसे गर्म करें।

नमक और लौंग को गर्म करने के बाद प्लास्टिक की डिब्बी में डालें। अब इसी में एक पाउच शैंपू डालें। आप किसी भी शैंपू का इस्तेमाल कर सकती हैं। शैंपू के बाद नमक, लौंग और शैंपू के मिक्सचर में थोड़ा-सा गुलाब जल और एलोवेरा जेल भी डालें। अब डिब्बी पर ढक्कन लगाकर उसे बाथरूम में किसी भी जगह रख दें।

नमक वाली इस ट्रिक की मदद से आप बाथरूम की बदबू को दूर करने के साथ-साथ कीड़े-मकोड़ों की समस्या से भी छुटकारा पा सकती हैं।

बाथरूम के इन कामों में भी मदद कर सकता है नमक 

how can salt remove bathroom smell

ड्रेन की सफाई: नमक की मदद से आप बाथरूम की नाली यानी ड्रेन की सफाई भी कर सकती हैं। इसके लिए एक कप नमक में आधा कप बेकिंग सोडा मिलाएं और अब इस मिक्सचर को नाली में डालकर कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें। इसके बाद, नाली में गरम पानी डालें। ऐसा माना जाता है कि नमक और बेकिंग सोडा की मदद से नाली में जमी गंदगी और ग्रीस हट जाती है। 

इसे भी पढ़ें: कम समय में करें बाथरूम की सफाई, जान लें ये मजेदार हैक्स

टाइलों की सफाई: नमक की मदद से आप बाथरूम की टाइल्स भी साफ कर सकती हैं। इसके लिए एक स्प्रे बोतल लें और उसमें गर्म पानी और नमक डालें। अब पानी और नमक के इस मिक्सचर को टाइल्स पर स्प्रे करें और सॉफ्ट ब्रश से साफ करें। यह टाइलों पर लगी गंदगी को हटाने में मददगारी साबित हो सकता है। 

नमक की मदद से बाथरूम की बदबू को कैसे दूर किया जा सकता है, यह तो आप समझ ही गई होंगी। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। 

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।