Kitchen Hacks: फ्रिज से नहीं जा रही है बदबू, 10 रुपये का यह जुगाड़ महका देगा हर कोना

फ्रिज का इस्तेमाल आज हर घर में देखने को मिलेगा। फ्रिज बेहद उपयोगी उपकरण है, जो कि गर्मियों में ठंडा पानी और हमारे रोजाना के खाने-पीने की चीजों को भी खराब होने से भी बचाता है। ऐसे में हम जिस चीज का इस्तेमाल करते हैं तो उसकी देखरेख करना भी उतना ही जरूरी होता है। अन्यथा वो जल्दी खराब और गंदा नजर आने लगता है। ठीक इसी तरह आपने देखा होगा हम फ्रिज में कभी-कभी फल सब्जियां और अन्य चीजों को रखकर भूल जाते हैं। कई दिनों तक रखी रहने के बाद यह चीजें सड़ने लगती हैं। जिसकी वजह से उसकी बदबू पूरे फ्रिज में फैल जाती है। इस स्मेल की वजह से फ्रिज में कुछ रखने का भी मन नहीं करता है। ऐसे में हम किस तरह फ्रिज की बदबू को दूर किया जाए इसके हम उपाय खोजने लगते हैं, लेकिन कभी-कभी स्मेल इतनी तेज होती है कि वो आसानी से जाती नहीं है। यदि आप भी अक्सर इसी तरह की समस्या का सामना करती हैं, तो आज हम आपको एक सस्ता और आसान तरीका बताने जा रहे हैं। जिसको आप अपनी घर में रख चीजों की मदद से कर सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको दो ऐसी चीजों के नाम बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से फ्रिज में आ रही गंदी से गंदी बदबू मिनटों में गायब हो जाएगी।
फ्रिज की स्मेल कैसे दूर करें?
आप नीचे आर्टिकल में बताई जा रही चीजों की मदद से फ्रिज की स्मेल को दूर कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।
पहला तरीका
- इसके लिए आपको एक कटोरी में सफेद टूथपेस्ट लेना है।
- फिर आप करीब 4 कपूर की गोली लें।
- सभी गोलियों का आपको कूटकर चूरा बना लेना है।
- कपूर को चूरे को आप टूथपेस्ट में डालकर मिक्स करें।
- इस कटोरी को आप फ्रिज में रखकर करीब आधे घंटे के लिए बंद रहने दें।
- इसके बाद जब आप फ्रिज खोलेंगी तो पूरा महक उठेगा।
ये भी पढ़ें: फ्रिज से नहीं जा रही गंदगी बदबू, इस 10 रुपये की चीज से मिनटों में होगी दूर
दूसरा तरीका
- सबसे पहले आपको एक कटोरी में सफेद टूथपेस्ट लेना है।
- इसके बाद कपूर की करीब 4-5 गोलियां लेकर उनका पाउडर बना लें।
- कपूर का पाउडर आपको टूथपेस्ट में डालकर अच्छी तरह मिक्स करना है।
- ऊपर से इसमें कुछ नींबू की बूंदें डालकर मिलाएं।
- अब इस मिश्रण से आपको छोटी-छोटी चार पांच गोलियां बना लेनी हैं।
- गोलियां थोड़ी सूख जाने के बाद आपको इन्हें फ्रिज में जगह-जगह रख देना है।
- अब फ्रिज को आधे घंटे बंद रहने दें। उसके बाद ही खोलें।
- आप देखेंगी फ्रिज की सारी स्मेल ये गोलियां सोख चुकी होंगी।
ये भी पढ़ें: कर रही हैं फ्रिज खरीदने की तैयारी!अभी जान लें जाली या बिना जाली वाला कौन सा Fridge होता है बेहतर?
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।