सर्दियों में कम्बल से आने वाली बदबू को दूर करने के अमेजिंग टिप्स

सर्दी के मौसम में साफ-सफाई पर बहुत ध्यान दिया जाता है, क्योंकि हवा में नमी होने के कारण कपड़े के साथ-साथ बेड शीट, तकिया का कवर और कम्बल से अदाबू आने लगती है।
बेड शीट या तकिया कवर को साफ करना आसान होता है। इसलिए कई बार इन दोनों से बदबू नहीं आती है, लेकिन कम्बल को साफ करना आसान नहीं होता है और कुछ दिन बाद कम्बल से बदबू आने लगती है।
ऐसे में अगर आपके भी कम्बल से बार-बार बदबू आते रहती है तो फिर अब आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके बदबू को दूर कर सकते हैं।
सबसे पहले करें ये काम
सर्दियों के मौसम में कम्बल या मोटे कपड़े से बदबू आना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन कुछ बातों पहले से ध्यान दिया जाए तो बदबू की परेशानी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। इसके लिए फ़ॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए सप्ताह में दो-तीन दिन कम्बल को धूप में ज़रूर रखें। इससे कम्बल में मौजूद नमी दूर हो जाती है और बदबू नहीं आती है।
- अगर शरीर गीला है तो आप शरीर को साफ करके भी बेड पर चढ़े, क्योंकि कम्बल से बदबू आने का यह भी कारण हो सकता है।
- सर्दियों में बेड पर भोजन करना पसंद करते हैं तो फिर आपको इस आदत को बदलने की ज़रूरत है।
इसे भी पढ़ें: कम्बल के कवर में लगे जिद्दी दाग को हटाने के आसान टिप्स एंड हैक्स
कपूर का इस्तेमाल करें
हम और आप सर्दियों के मौसम में बार-बार कम्बल को कभी भी साफ नहीं करना चाहेंगे। खासकर अगर बेड के लिए एक ही कम्बल है तो फिर कई दिनों तक साफ नहीं करना चाहेंगे। ऐसे में कम्बल से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए कपूर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले सुबह-सुबह कम्बल से कवर को अलग कर लें।
- इधर एक कपूर को 2-3 भाग में तोड़कर अलग-अलग पेपर में रखकर अच्छे से लपेट लें।
- अब इन कपूर को कम्बल और कम्बल के कवर में डालकर दोपहर तक छोड़ दें।
- दोपहर के बाद कबम्ल और कवर को कुछ समय के लिए धूप में रख दें।
- इस प्रक्रिया को करने से कम्बल से कभी भी बदबू नहीं आएगी।
एसेंशियल ऑयल का उपयोग करें
सर्दियों के मौसम में कम्बल या ऊनी कपड़े से किसी भी तरह की बदबू को दूर करने के लिए एसेंशियल ऑयल एक बेस्ट उपाय हो सकता है। इसके लिए आप अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल सेलेक्ट कर सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदों का छिड़काव लकम्बल पर कर सकते हैं।
- इसके अलावा कॉटन बॉल को एसेंशियल ऑयल में डुबोकर कम्बल के अंदर रख दें।
- कम्बल का कवर साफ करते समय भी एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: इस 1 चीज से जैकेट के कॉलर पर मौजूद जिद्दी दाग को कर सकते हैं साफ, जानें कैसे
बेकिंग सोडा या सिरके का करें इस्तेमाल
बेकिंग सोडा का सिरके का इस्तेमाल आपने एक बार नहीं बल्कि कई बार किया होगा। कम्बल से बदबू दूर करने के लिए आप इन दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके लिए आप जब भी कम्बल या कवर की सफाई करें तो डिटर्जेंट के घोल में 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा या फिर सिरके को डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों के अलावा आप नींबू का रस भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।
Image Credit:(@thespruce,krostrade)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।