इस 1 चीज से जैकेट के कॉलर पर मौजूद जिद्दी दाग को कर सकते हैं साफ, जानें कैसे

सर्दियों का मौसम है। ऐसे में जैकेट पहनना लगभग सभी ने स्टार्ट कर दिया है। वूलन जैकेट के साथ यह अक्सर देखा जाता है कि कई लोग वूलन जैकेट की सफाई तो अच्छे से करते हैं, लेकिन सफाई करने के बाद भी कॉलर के ऊपर गंदगी मौजूद रहती है।
कई बार कॉलर के ऊपर मौजूद गंदगी दूर से ही चमकने लगती है। कई बार गंदगी के चलते सामने वाले पर ख़राब इम्प्रेशन भी पड़ता है। ऐसे में वूलन जैकेट के कॉलर को अच्छे साफ करना ज़रूरी हो जाता है।
इस लेख में हम आपको कुछ आसान टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप 1 चीज के इस्तेमाल से वूलन जैकेट के कॉलर पर मौजूद जिद्दी दाग को आसानी से साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
सबसे पहले करें ये काम

वूलन जैकेट के कॉलर पर मौजूद जिद्दी दाग को साफ करना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन सफाई करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान देने की ज़रूरत है। जैसे-
- जैकेट को आप कुछ समय लिए पानी में डुबोकर रख दें।
- आप चाहें तोडिटर्जेंट पाउडर का घोल तैयार करके भी कॉलर को डुबोकर रख सकते हैं।
- इससे कॉलर पर मौजूद गंदगी नरम हो जाती है और बाद में सफाई करना आसान होता है।
इसे भी पढ़ें:वूलन सलवार सूट में निकल आए हैं रोएं तो हटाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

जी हां, जिस 1 चीज के बारे में हम आपके जिक्र कर रहे हैं उसका नाम बेकिंग सोडा है। वैसे तो कपड़े से दाग निकालने लिए आपके कई बार बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन इसके इस्तेमाल से जैकेट के कॉलर पर मौजूद गंदगी को भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए सबसे पहले डिटर्जेंट पाउडर का घोल तैयार कर लें।
- अब इसमें 2 चम्मच बेकिंग को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इस मिश्रण में कॉलर को डुबोकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें और पानी से धो लें।
बेकिंग सोडा और बोरेक्स पाउडर का करें इस्तेमाल

बेकिंग सोडा और बोरेक्स पाउडर के इस्तेमाल से भी आप वूलन जैकेट के कॉलर पर मौजूद जिद्दी से जिद्दी दाग या गंदगी को आप चंद मिनटों में साफ कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 1/2 लीटर पानी में 1 चमच्च बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसमें 2 चम्मच बोरेक्स पाउडर को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इस मिश्रण को गुनगुना कर लें और मिश्रण में कॉलर को डुबोकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें:Puffer Jacket को साफ करने के आसान टिप्स एंड हैक्स
इन टिप्स को भी करें फॉलो

वूलन जैकेट के कॉलर से गंदगी को हटाने के लिए आप अन्य कई चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे-नींबू का रस और बेकिंग सोडा का मिश्रण इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा बेकिंग सोडा और सिरके का मिश्रण भी बनाकर सफाई के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।