किचन में लगते हैं कीड़े तो बेकिंग सोडा से करें परेशानी को दूर

रसोई घर किसी भी घर का अहम हिस्सा होता है। यहां पर सिर्फ खाना ही नहीं बनता है बल्कि घर की महिलाओं का सबसे अधिक समय इसी स्थान पर गुज़रता है। ऐसे में ज़रूरी होता है कि स्वादिष्ट भोजन के साथ-साथ किचन की सफाई पर भी अधिक ध्यान दिया जाए। यूं तो महिलाएं किचन की साफ-सफाई समय-समय पर करती रहती हैं लेकिन कई बार सफाई करने के बाद भी किचन में कीड़े लगने लगते हैं।
कभी कीड़े भोजन पर लगते हैं तो कभी कीड़े किचन में मौजूद डस्टबिन के आसपास लगने लगते हैं। कई बार कीड़े लगने की वजह से चावल, दाल, बेसन आदि चीजें भी ख़राब हो जाती हैं। ऐसे में अगर आपके भी किचन में कुछ अधिक ही कीड़े लगते हैं तो उस परेशानी को दूर करने के लिए आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि बेकिंग सोडा की मदद से आप इस परेशानी को कुछ ही देर में दूर कर सकती हैं। आइए इन टिप्स एंड हैक्स के बारे में जानते हैं।
पहले करें ये काम

किचन से कीड़ों को हमेशा के लिए आप भगाना चाहती हैं तो उससे पहले आपको कुछ चीजों पर ध्यान देने की ज़रूत है। इसके लिए सबसे पहले झूठे बर्तन की अच्छे से सफाई करके रख दें। इसके अलावा भोजन को अच्छे से ढककर रखें। किचन स्लैब पर चावल, दाल या सब्जी के छीटे पड़े है तो उन्हें भी आप अच्छे से साफ कर करें। इसके अलावा सभी सामग्री को उनके स्थान पर व्यवस्थित कर लें।
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

सिर्फ खाना बनाने में ही बल्कि किचन से कीड़ों को कुछ ही देर में भगाने के लिए बेकिंग सोडा एक बेस्ट विकल्प के रूप में काम कर सकता है। इसके इस्तेमाल से डस्टबिन में लगने वाले कीड़े से लेकर भोजन पर लगने वाले कीड़े आसानी से भाग जाएंगे। इसके अलावा किचन की अलमारी में लगने वाले कीड़े भी कुछ ही देर में भाग जाएंगे। किचन से कीड़ों को भगाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए सबसे पहले एक कप पानी को अच्छे से गर्म कर लीजिए।
- पानी गर्म करने के बाद दो से तीन चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- अब इस मिश्रण को किचन में जहां-तहां फैला दीजिए और लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए।
- 20 मिनट बाद फ्रेश कपड़े से अच्छे से पोंछ लीजिए। इस प्रक्रिया को सप्ताह में कम से कम तीन से चार पर करें। इससे किचन में कभी भी कीड़े नहीं आएंगे।
इसे भी पढ़ें: इन हैक्स की मदद से मिनटों में करें घर की सफाई
बेकिंग सोडा से करें किचन अलमारी से कीड़े को दूर

किचन की अलमारी एक ऐसा स्थान है जहां की सफाई बहुत कम लोग ही करते हैं। कई बार हाथ नहीं पहुंचने की वजह से तो कई बार आलास की वजह से अलमारी की सफाई नहीं करते हैं। ऐसे में सबसे अधिक कीड़े किचन अलमारी में ही इकट्ठा हो जाते हैं जो किचन के सभी हिस्सों में लगने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी किचन की अलमारी में लगने वाले कीड़ों से परेशान हैं तो उसके लिए फॉलो करके ये स्टेप्स-
- इसके लिए सबसे पहले एक से दो कपूर को लेकर उसका पाउडर बना लीजिए।
- इसके बाद कपूर के पाउडर में एक से दो चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए।
- अब इस मिश्रण को एक से दो पेपर के टुकड़े में अच्छे से लपेटकर किचन अलमारी में रख दें।
- तेज महक के चलते किचन की अलमारी से कीड़े तुरंत भाग जाएंगे।
- इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो से तीन बार ज़रूर करें।
इसे भी पढ़ें: घर पर जेल अल्कोहल सैनिटाइजर बनाने के लिए आसान टिप्स एंड हैक्स
बेकिंग सोडा से सिंक में लगने वाले कीड़े भगाएं

किचन में कीड़े आने का सबसे आसान रास्ता है किचन का सिंक। किचन सिंक के रास्ते आने वाले कीड़े सिर्फ भोजन पर ही नहीं बैठते हैं बल्कि घर के अन्य हिस्सों में भी लगने लगते हैं। कई बार ये कीड़े दिन में कम लेकिन रात के समय कुछ अधिक ही दिखाई देते हैं। ऐसे में अगर आप भी ड्रेन फ्लाई की समस्या से कुछ अधिक ही परेशान रहती हैं तो इस समस्या को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके लिए सबसे पहले एक से दो मग पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- अब इस मिश्रण में एक से दो चम्मच नींबू का रस या नीम का तेल भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- इसके बाद रात को सोने जाने से पहले किचन सिंक और उसके आसपास अच्छे से छिड़काव कर दीजिए।
- एक से दो कप सिंक नाली में भी डालकर छोड़ दीजिए।
- अलगे दिन फ्रेश पानी से सिंक की सफाई कर लीजिए। आप देखेंगे कि एक भी कीड़े सिंक के आसपास दिखाई नहीं दे रहे हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।