Homemade Wall Hanging: घर को सजाने के लिए मिनटों में बनाएं खूबसूरत वॉल हैंगिंग

Homemade Wall Hanging: दिवाली के त्योहार पर हम सभी अपने घर को सजाने के लिए सामान खरीदते हैं। ज्यादा खर्च से बचने के लिए आप घर पर भी कुछ डेकोरेशन आइटम बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बहुत ही आसानी से बनने वाले वॉल हैंगिंग के बारे में बताएंगे।
नारियल के खोल से सजाएं अपना घर

- नारियल खाने के बाद बचे हुए खोल को आप फेंक देते होंगे। बता दें कि इसकी मदद से आप खूबसूरत वॉल हैंगिंग बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस नारियल के खोल पर लगे बालों को साफ करना है।
- अगर नारियल का खोल 2 टुकड़ों में बंटा है तो उसे किसी चीज की मदद से चिपका लें। अब खोल पर पेंट करें और उसे रस्सी का सहारा देकर टांग दें। इस खोल में आप असली या नकली किसी भी तरह के पौधें लगाएं और जैसा लुक देना चाहते हैं वैसा लुक दें। इस तरह की वॉल हैंगिंग को आप कमरे के किसी भी हिस्से में लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः घर पर मौजूद वेस्ट मटेरियल से इस तरह बनाएं वॉल हैंगिंग
ऊन से बनाएं खूबसूरत वॉल हैंगिंग
- आपके घर में पुरानी ऊन तो रखी ही होगी। अगर ऊन नहीं है तो आप पुरानी किसी स्वेटर जिसे अब कोई नहीं पहननता उससे भी ऊन निकाल सकते हैं। अब ऊन को 2 या 3 बराबर हिस्सों में काट लें और उसे एक लकड़ी या स्टिक पर कोंबिनेशन के साथ टांग दें। अगर आप 2 रंग की ऊन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो कोशिश करें कि एक ऊन छोटी हो और दूसरी बड़ी।
- अब आपको एक मोटी रस्सी लेकर उसपर लकड़ी बांधनी है और उसे घर में लगाना है। इस वॉल हैंगिंग को यूनिक लुक देने के लिए आप ऊन के बीच में कोई धागा भी बांध सकते हैं।
कागज दिखाएगा आपके घर को खूबसूरत
- कागज की मदद से वॉल हैंगिंग बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक मोटा गत्ता गोराकार में काटना है। इसके बाद अपनी मर्जी और दिवारों को रंग के मुताबिक कागज लें और उससे फूल बनाएं।
- अब एक-एक करके फूल काटें और उसे गत्ते के चारों तरफ लगाएं। चारों तरफ पत्ती लग जाने के बाद फूल के बीच में किसी और रंग के कागज का एक छोटा सा सर्कल बनाकर लगा दें।
- अब कागज से लंबी-लंबी स्टिक बनाएं और उस पर फूल लगाएं। आप चाहें तो स्टिक पर भी पत्ती लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः इन हैंगिंग स्टोरेज हैक्स की मदद से घर को करें आर्गेनाइज
इन वॉल हैंगिंग से आप भी अपना घर आसानी से सजा सकते हैं। आपको ये वॉल हैंगिंग आईडियाज कैसे लगे यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।