केमिकल क्लीनर को बोले बाय-बाय! सफेद जूतों के किनारों को चमकाने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

How To Clean White Shoes Edges: सफेद जूते पहनना सभी को पसंद होता है। लेकिन अगर जूते के किनारे पर दाग लग जाए, तो यह अच्छे खासे मूड को खराब करने के लिए काफी है। यहां जानिए जूतों के किनारे को चमकाने का आसान और कारगर तरीका-
how to shine white shoes with homemade paste

White Shoes Cleaning Hacks: सफेद जूते दिखने और पहनने में जितने अच्छे लगते हैं। उनका ध्यान भी रखना उतना ही जरूरी होता है। एक छोटी सी अनदेखी, जूतों के रंग-रूप को बदलकर रख देता है। आज के समय व्हाइट शूट केवल फुटवियर तक सीमित नहीं रह गए है बल्कि एक स्टाइल स्टेटमेंट बन गए हैं। अब ऐसे में अधिकतर लोग सफेद जूते को किसी खास दिन पर पहनना ज्यादा प्रिफर करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चाहे कॉलेज हो या ऑफिस या कोई फ्रेंड पार्टी हर लुक में चार-चांद लगाने का काम करता है। लेकिन अगर इसके किनारे पर गलती से कोई दाग लग जाए, तो इसे हटाना मुश्किल भरा काम हो जाता है।जूते के ऊपरी हिस्से पर लगे दाग को तुरंत क्लीन करना थोड़ा आसान लेकिन अगर किनारे पर दाग लग जाए, तो बिना रगड़े इन्हें हटाना मुश्किल होता है। इस स्थिति में जूतों की चमक वापस पाने के लिए केमिकल क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप इस लेख में बताए गए तरीकों को अपनाकर जूतों के एजज को चमका सकती हैं।

जूतों के किनारे को कैसे करें साफ? (Home Remedies To Clean White Shoes Edges)

पहला तरीका

How do you clean white edges of shoes

जूते के किनारे को चमकाने के लिए आप टूथपेस्ट और डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2-3 चम्मच बिना जेल वाला टूथपेस्ट लें। अब इसमें एक चम्मच डिटर्जेंट डालकर मिक्स करते हुए पेस्ट बनाएं। अब जूते के किनारे को पानी की मदद से हल्का गीला करें और पेस्ट लगाकर फैलाएं। 10-15 छोड़ने के बाद ब्रश की मदद से रगड़ते हुए साफ करें। इसके बाद कपड़ा गीला करके अच्छे से पोंछे या धुलकर धूप में सुखाएं।

दूसरा तरीका

दूसरा और आसान तरीका यह है कि आप जूतों के किनारे को साफ करने के लिए किचन में रखे नमक का यूज कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच नमक और 2 स्पून नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को जूते के किनारे पर लगाकर 5-7 मिनट के छोड़े। अब ब्रश को हल्का गीला करके जूते के किनारे को रगड़ते हुए साफ करें और धोकर सुखाएं।

तीसरा तरीका

How to clean white shoes at home without washing

दाग को हटाने के लिए शेविंग क्रीम और सिरका भी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए इन दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और जूते के किनारे पर लगाएं। 10 मिनट बाद टूथब्रश से रगड़ें और धोकर धूप में सुखाएं।

इसे भी पढ़ें-सफेद जूतों को साफ करने के लिए इन तीन चीजों का करें इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP