herzindagi
How do you remove color from white shoes

सफेद जूते पर लग गया है होली का रंग, इन ट्रिक्स की मदद से करें साफ

How to Clean Holi Colour From White Shoes: अगर आपके सफेद जूते पर होली का रंग लग गया है, तो आप इन हैक्स की मदद से इसे साफ कर सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-22, 16:23 IST

Holi 2024: होली का त्योहार को मात्र कुछ ही शेष बचे हैं। इस दिन को सेलिब्रेट करने की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। होली का पर्व रंग के बिना अधूरा लगता है। होली के दिन मस्ती के साथ एक-दूसरे को रंग लगाते और खेलते हैं। शाम के वक्त होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। इस दौरान लोग नए कपड़े और जूते पहनना पसंद करते हैं। मना करने के बाद लोग रंग या गुलाल लगा ही देते हैं। । होली का रंग एक दिन नहीं बल्कि कई दिनों तक खेला जाता है।। ऐसे में अगर कहीं गलती से आपके सफेद जूते पर रंग लग गया तो बड़ा अफसोस होता है। इस आर्टिकल में आज हम आपको सफेद जूते पर लगे रंग को कैसे साफ कर सकते हैं इसके बारे में बताने जा रहे हैं। 

इस तरीके से साफ करें जूते पर लगा रंग

होली खेलते समय कपड़े और जूते पर रंग लगना आम बात है। अगर आपके जूते पर रंग लग गया है तो तुरंत लगे हुए रंग को पानी की मदद से साफ करें। ध्यान रखें कि रंग जिस जगह पर लगा है उसे पूरे में न फैलाएं। रंग को हटाने के लिए हाथ के बजाय कॉटन के कपड़े को गीला करके उस जगह को साफ करें। 

इसे भी पढ़ें-Holi 2024: होली के दौरान फेवरेट कपड़ों पर लग गया है रंग, इन उपायों की मदद से झटपट करें साफ

बेकिंग सोडा या विनेगर की लें मदद

How to remove colour from white shoes

रंग साफ करने के लिए आप किचन में इस्तेमाल होने वाले विनेगर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक बॉउल में पानी लें और इसमें विनेगर को डालकर मिक्स करें। मिक्स किए गए घोल में सूती कपड़े के किनारे को डालकर गीला करें। अब इस कपड़े से रंग को साफ करें। अगर आपको लग रहा है कि रंग ज्यादा थिक या गहरा है जो इसके लिए विनेगर को जूते पर कुछ समय के लिए लगाकर छोड़ दें। लगभग 10 मिनट के बाद दाग को कपड़े की मदद से रगड़ते हुए साफ करें। (ऐसे सजाएं घर)

यह विडियो भी देखें

टेलकम पाउडर का करें इस्तेमाल

होली के समय जूते पर अगर गुलाल लग गया है तो इसे पाउडर की मदद से साफ कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले गुलाल को कपड़े की मदद से साफ कर लें। साफ करने के बाद इस पर पाउडर को डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। अब इसे सूती कपड़े की मदद से साफ करें।

टूथपेस्ट की लें मदद

Does Holi powder stain shoes

टूथपेस्ट की मदद से भी आप जूते पर लगे रंग को साफ कर सकती हैं। इसके लिए रंग लगं हुए हिस्से पर पेस्ट लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद गीले सूती कपड़े की मदद से हल्के हाथ से रगड़ते हुए जूते को साफ करें।

इसे भी पढ़ें-Holi 2024: फर्श पर लगे होली के रंग को हटाने के लिए अपनाएं ये हैक्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।