herzindagi
shoes cleaning tips

सफेद जूतों को साफ करने के लिए इन तीन चीजों का करें इस्तेमाल

सफेद जूतों की सफाई करना इतना आसान नहीं हैं। इन तीन चीजों की मदद से आप अपने सफेद जूतों को मिनटों में चमका सकती हैं।   
Editorial
Updated:- 2023-11-24, 09:24 IST

सफेद जूतों की सही तरीके से सफाई करना काफी ज्यादा जरूरी हैं। सफेद जूते काफी जल्दी गंदे हो जाते हैं। ऐसे में आपको अपने सफेद जूतों की सफाई ध्यान से करनी चाहिए। अगर आपके सफेद जूते कुछ ही दिनों में पुराने जूतों की तरह हो गए हैं तो आपको अपने जूतों की सफाई कुछ खास चीजों की मदद से करना चाहिए। ऐसे में आपके जूते मिनटों में नए जूते की तरह चमकने लगेगें। 

किन तीन चीजों से करें सफेद जूतों की सफाई 

use three things to clean your white shoes

  • बेकिंग सोडा से करें सफेद जूतों की सफाई 
  • विनेगर से करें सफेद जूतों की सफाई 
  • टूथपेस्ट से करें सफेद जूतों की सफाई 

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल केवल कीचन में नहीं बल्कि जूतों की साफ- सफाई के लिए किया जा सकता है। आपको पानी और बेकिंग सोडा का घोल तैयार करना होगा। इस घोल को जूतों पर लगाकर करीब 5 से 6 घंटे तक छोड़ देना है। ऐसे में आपके जूते मिनटों में साफ हो जाएगे। जूतों को नार्मल पानी से धोएं वरना आपके महंगे जूते खराब भी हो सकते हैं। 

विनेगर 

different ways to use of vinegar tips

सफेद विनेगर की मदद से आप अपने पुराने से पुराने जूतों की सफाई मिनटों में कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं हैं। आपको विनेगर को एक बाल्टी पानी में डालना है और पानी में हल्का गर्म पानी मिलाना है। इसके बाद आपका जूता पूरे तरीके से साफ हो जाएगा। एक घंटे के बाद आप अपने जूतों को नार्मल पानी की मदद से वॉश कर लें। 

यह भी पढ़ें- सफेद जूतों पर लग गया है कीचड़ तो इन आसान टिप्स से ऐसे चमकाएं

टूथपेस्ट

कई बार सफेद जूतों पर दाग लग जाता है। अगर आपके भी सफेद जूतों पर दाग लग गया है तो आपको टूथपेस्ट की सहायता लेना चाहिए। टूथपेस्ट की मदद से आप आसानी से अपने जूतों से दाग को निकल सकती हैं। ब्रश पर आपके टूथपेस्ट लगाना है और जहां भी दाग लगा है उस जगह पर आपको ब्रश से रगड़ना है। ऐसे में आपको जूते साफ हो जाएगें। 

यह भी पढ़ें- जूतों और चप्पलों पर पड़ गए हैं काले पैरों के निशान, इन टिप्स की मदद से हो जाएंगे साफ

यह विडियो भी देखें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

Image Credit - Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।