Water Purifier को ऐसे करेंगी साफ तो चलेगा लंबा

How to Clean Water Purifier: इस आर्टिकल में जानिए कि आप घर के वाटर प्यूरीफायर को कैसे साफ कर सकते हैं।   
Updated:- 2022-12-10, 17:55 IST
image

How to Clean Water Purifier: घर में मौजूद हर एक चीज एक समय के बाद गंदी हो जाती है। ऐसे में साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। अब आप पानी को साफ करने वाले वाटर प्यूरीफायर को ही देख लिजिए। 

एक समय के बाद वाटर प्यूरीफायर से आने वाले पानी की स्पीड बहुत स्लो हो जाती है। वहीं लंबे समय तक लापरवाही करने पर वाटर प्यूरीफायर खराब भी हो जाता है। इसी को देखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप वाटर प्यूरीफायर को आसानी से साफ कर सकते हैं। 

ऐसे करें वाटर प्यूरीफायर को साफ 

water purifier

वाटर प्यूरीफायर को साफ करने के लिए आपको सबसे पहले उसे बंद करना होगा। इसके बाद एक-एक स्टेप फॉलो करके उसके अंदर के फिलटर निकाले और गर्म पानी से साफ करें। गर्म पानी से सफाई करने पर वाटर प्यूरीफायर के अंदर फंसी सारी गंदगी साफ हो जाती है। अब आप साफ पानी में 1 चम्मच डिटर्जेंट मिलाएं और उससे फिल्टर को साफ करें इससे बची हुई गंदगी साफ हो जाएगी। 

इसे भी पढ़ेंः वॉटर प्यूरीफायर के बारे में जानें सारी बातें ताकि वह चले सालों साल

पूरा प्यूरीफायर कैसे साफ करें 

सिर्फ फिल्टर ही नहीं वाटर प्यूरीफायर को पूरा साफ करना जरूरी होता है। इसके लिए आप वाटर प्यूरीफायर पर लगे दागों को बेकिंग सोडा का घोल बनाकर साफ करें। वहीं तारों पर लगे जालों को सूखे कपड़े से हल्के हाथों से साफ करें।  महिने में एक बार जरूर करें साफ 

वाटर प्यूरीफायर   की खराब होने की वजह लंबे समय तक साफ नहीं करना ही है। कोशिश करें की आप महीने में एक बार प्यूरीफायर को साफ जरूर करें। इससे गंदगी जमने से पहले ही निकल जाती है और प्यूरीफायर साफ हो जाता है। 

रखें इन बातों का ध्यान 

tips to clean water purifier

वाटर प्यूरीफायर को साफ करते वक्त इस बात का ध्यान रखें की आप तारों पर बहुत ज्यादा गिला कपड़ा ना लगाएं। ऐसा करने पर प्यूरीफायर के अंदर पानी जा सकता है जिससे वो खराब हो सकता है। 

इसे भी पढ़ेंः खाने की इन चीजों प्रेशर कुकर में ना पकाएं, जानें इसकी वजह

ये थे कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप आसानी से प्यूरीफायर को साफ कर सकते हैं। आपको यह टिप्स कैसे लगे यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शम में जरूर बताएं। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Just Dial, Instamart 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।