पोछा मारने के बाद भी घर में घूमते रहते हैं कॉकरोच? बाल्टी में मिलाएं बस एक चीज

घर में घूमने वाले कॉकरोच को लोग कई बार नजर अंदाज कर देते हैं। लेकिन यही कॉकरोच बैक्टीरिया फैलाते हैं। वे खाना पकाने के बर्तनों, सब्जियों और फलों पर घूमकर उनमें अपने बैक्टीरिया छोड़ देते हैं। जिससे बीमार होने का खतरा रहता है। घर की सफाई कितनी भी सावधानी से क्यों न की जाए, किसी न किसी कोने से कॉकरोच आ ही जाते हैं। पोछा मारने के बाद भी यहां-वहां दौड़ते हुए कॉकरोच से अगर आप भी परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पोछा लगाने वाली पानी की बाल्टी में डालने के लिए एक ऐसा लिक्विड बताएंगे, जिसे डालने से कॉकरोच नहीं आएंगे।
तेजपत्ता
- कॉकरोच को तेज पत्ता की भी महक अच्छी नहीं लगती है। इसलिए घर में पोछा लगाते समय तेज पत्ता भी आपके लिए फायदेमंद होगा।
- इसके लिए आपको पानी डालकर तेज पत्ता का पेस्ट तैयार करके एक डिब्बे में रख लेना है।
- इससे आप जब भी घर में पोछा लगाएं, तो बस एक चम्मच तेज पत्ता का पेस्ट पानी में मिला दें।
- इससे आपको किसी भी खतरनाक प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी और कॉकरोच भी नहीं आएंगे।
- आप अलमारी से कॉकरोच भगाने के लिए सीधा पत्ती अलमारी में रख सकती हैं।
- यह पोछा मारना का टिप्स आपके काम आएगा।
इसे भी पढ़ें- Mopping Tips: पोछा लगाने में नहीं लगेगा ज्यादा समय, अगर हर दिन फॉलो करेंगे ये 3 हैक्स
पानी में मिलाएं करेले के छिलके का पेस्ट
- करेले की सब्जी बनाते समय आप ऊपर का छिलका फेंक देती होंगी, लेकिन अब आप इसका इस्तेमाल कॉकरोच को भगाने में कर सकती हैं।
- इसके लिए आपको करेले के छिलके का पेस्ट तैयार करना है और इसे पोछे के पानी में मिलाकर घर की सफाई करनी है।
- इससे केवल कॉकरोच ही नहीं बल्कि बैक्टीरिया भी मर जाएंगे।
- पोछा मारने का यह सबसे आसान तरीका है।
इसे भी पढ़ें- नए कपड़े की तरह चमकेगा आपके घर का पोछा, बस धोने से पहले पानी में मिला दें एक चम्मच पाउडर
लौंग को पीसकर बनाएं पेस्ट
अगर आप केवल पानी से पोछा घर में मार रही हैं, तो इससे घर की सफाई अच्छे से नहीं होती। इसके लिए आपको कुछ ऐसी चीजें पानी में डालनी चाहिए, जो कॉकरोच के जहरीली होती है। जैसे लौंग की महक उन्हें नहीं पसंद होती।
- इसके लिए सबसे पहले आपको एक लौंग को मिक्सी में अच्छे से पीस लेना है।
- अब आप इस पाउडर को एक ग्लास पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें।
- इसके बाद आप इस पानी को पोछे वाली बाल्टी में डालें और पोछा लगाएं।
- लौंग की महक बहुत तेज होती है। पानी में उबालने से यह अच्छे से घुल जाती है। लौंग कॉकरोचों को दूर भगाने में मदद करती है।
- अगर आपके घर की किचन या अलमारी में कॉकरोच हो गए हैं, तो आप लौंग के पाउडर को एक पेपर से में डालकर कोने में रख दें। इससे कॉकरोच नहीं आएंगे।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।