केटल से हार्ड वाटर के दाग हटाने का आसान तरीका जानें

आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर केटल पर लगे हार्ड वाटर के दाग को आसानी से हटा सकती हैं। 
Updated:- 2022-06-25, 17:47 IST
image

केटल का इस्तेमाल पानी गर्म करने के लिए किया जाता है। इसलिए इसका साफ होना बेहद जरूरी है। अन्यथा पानी गंदा हो जाता है। लेकिन अक्सर लोगों को यह समस्या होती है कि इस पर हार्ड वाटर के दाग लग जाते हैं। जिससे केटल और भी ज्यादा गंदा नजर आता है। अगर आप महंगे क्लीनर से दाग हटाने की कोशिश कर चुकी हैं, लेकिन फिर भी कोई खास असर नहीं दिखा तो आपको कुछ घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। आज हम आपको केटल पर लगे हार्ड वाटर के दाग हटाने के आसान टिप्स बताएंगे। चलिए जानते हैं कैसे, ऐसे में इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। 

सिरका आएगा काम

vinegar
अक्सर केटल पर हार्ड वाटर के दाग लग जाते हैं, जो देखने में बेहद गंदे लगते हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप सिरका की मदद से इसे आसानी से साफ कर सकती हैं। बस इसके लिए एक स्प्रे बोतल में सफेद सिरका डालें। बोतल को अच्छे से हिला लें। अब इस इसे केटल के बाहरी हिस्स पर छिड़कें। फिर किसी साफ कपड़े से केटल को पोंछ लें। ये तो थी बाहरी सफाई। अब आपको केटल के अंदर लगे दाग को हटाना है। इसके लिए केटल में थोड़ा पानी और सिरका डालें। अब इसे उबाल लें। ऐसा करने से आप पाएंगी कि दाग अब हट चुके हैं। अगर दाग नहीं हटता है तो इस प्रक्रिया को दो से तीन बार दोहराएं। 

नींबू से हटाएं दाग

cleaning hacks for stain
नींबू से खाने का स्वाद बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसकी मदद से आप क्लीनिंग भी कर सकती हैं। अगर आपके केटल पर हार्ड वाटर के दाग लग गए हैं तो बस नींबू का इस्तेमाल करें। बस केटल को ¾ पानी और इसमें 1 नींबू का रस डालें। कुछ देर बार पानी को अच्छे से उबाल लें। फिर इसे नॉर्मल तरीके से धो लें। आप पाएंगी कि केटल एकदम साफ हो चुका है। (घर पर बनाएं फ्लोर क्लीनर)

इसे भी पढ़ें: बर्तन धोने से जुड़े ये 5 हैक्स बनाएंगे आपकी जिंदगी को आसान

बेकिंग सोडा

easy tips
जिद्दी से जिद्दी दाग को हटाने के लिए बेकिंग सोडा एक अच्छा विकल्प है। इसी तरह हार्ड वाटर के दाग को साफ करने के लिए भी आप इसका उपयोग कर सकती हैं। बस केटल में बेकिंग सोडा के साथ थोड़ा सा पानी डालें। फिर पानी को अच्छे उबलने दें। फिर इसे साफ पानी से धो लें। 

इसे भी पढ़ें: इन घरेलू उपायों से स्टील के बर्तनों पर लगे हार्ड वाटर के दाग हटाएं

 


वाटर सॉफ्टनर

इस समस्या से बचने के लिए आपको वाटर सॉफ्टनर का उपयोग करना चाहिए। यह आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। बस इसे पानी में डालें और फिर इस समस्या से छुटकारा पा लेंगे। लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में उपयोग न करें। बोतल पर दिए गए निर्देश को पढ़ना न भूलें। इससे आप जान पाएंगी कि इसका कितना यूज करना है। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।