इन घरेलू उपायों से स्टील के बर्तनों पर लगे हार्ड वाटर के दाग हटाएं

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-05-11, 14:28 IST

हार्ड वाटर के दागों से बर्तन गंदे नजर आते हैं। लेकिन आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इनसे छुटकारा पा सकती हैं। 

hard water stain removing tips ()
hard water stain removing tips ()

घर के बर्तन अगर साफ न हो तो पूरा किचन गंदा दिखता है। साथ ही गंदे बर्तन में खाना खाने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए आपको बर्तनों को हमेशा साफ रखना चाहिए। लेकिन एक बेहद ही आम समस्या है, जिससे हर महिला जूझती है वह कि बर्तनों पर हार्ड वाटर के दाग लग जाते हैं। बर्तनों पर लगे हार्ड वाटर के दागों को हटाना मेहनत का काम होता है। लेकिन क्या लाख कोशिशों के बाद भी आप इन समस्या से छुटकारा नहीं पा रही हैं तो आपको घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जिन्हें आजमाकर मिनटों में स्टील के बर्तन पर लगे दाग साफ हो जाएंगे। क्या आप जानना चाहती हैं यह टिप्स एंड ट्रिक्स तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

हार्ड वाटर क्या होता है?

जिस पानी में डिजॉल्व मिनरल की मात्रा अधिक होती है, उसे हार्ड वाटर कहा जाता है। इसके कारण बर्तनों पर सफेद दाग लगने लगते हैं। जिनसे बर्तन बेहद गंदे दिखते हैं। साथ ही ऐसे बर्तनों में खाना खाने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

पानी और सिरका से हटाएं दाग

what causes hard water stain

अगर आपके स्टील के बर्तन पर हार्ड वाटर के दाग लग गए हैं, तो आपको सिरका का इस्तेमाल करना चाहिए। सिरका प्राकृतिक क्लीनिंग एजेंट होता है, इसलिए सफाई के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

आवश्यक सामान

  • सिरका
  • पानी

विधि

  • इसके लिए आपको सिरका और पानी की बराबर मात्रा को उबाल लें।
  • उबलने के बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब बर्तन पर इस सॉल्यूशन को डालें।
  • फिर साफ कपड़े से बर्तन को पोंछ लें।
  • कुछ समय बाद आप पाएंगी कि बर्तन से हार्ड वाटर का दाग हट गया है।

बेकिंग सोडा और ऑलिव ऑयल से हटाएं दाग

baking soda ()

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल क्लीनिंग के लिए ही किया जाता है। आप इसकी मदद से बर्तन पर लगे दागों को हटा सकती हैं।

आवश्यक सामान

  • सिरका
  • बेकिंग सोडा
  • ऑलिव ऑयल
  • नींबू का रस
  • साफ कपड़ा

विधि

  • ½ कप बेकिंग सोडा में ¼ सिरका डालें।
  • अब इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल और नींबू का रस डालें।
  • अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • गाढ़ा पेस्ट बनाएं। अन्यथा दाग नहीं हटेंगे।
  • अब इस पेस्ट में एक साफ कपड़े को भिगो लें।
  • अब बर्तन पर इस कपड़े को रगड़ लें। ज्यादा जोर से न रगड़ें। इससे बर्तन पर निशान पड़ सकते हैं।
  • अब 10 मिनट के लिए पेस्ट को बर्तन पर लगा रहने दें। करीब 10 मिनट बाद साफ कपड़े से बर्तन को पोंछ लें।
  • आप पाएंगी कि बर्तन से हार्ड वाटर के दाग हट गए हैं।(घर पर बनाएं फ्लोर क्लीनर)

नींबू और बेकिंग सोडा

lemon for hard water stain

नींबू का इस्तेमाल न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, बल्कि आप इसका इस्तेमाल साफ-सफाई के लिए भी कर सकती हैं। खासतौर पर हार्ड वाटर के दागों को हटाने के लिए यह सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा है।

आवश्यक सामान

  • नींबू
  • बेकिंग सोडा

विधि

  • पॉट या किसी भी अन्य स्टील के बर्तन पर लगे हार्ड वाटर के दाग को हटाने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें।
  • बस इसके लिए पहले बेकिंग सोडा को बर्तन पर छिड़क दें।(बेकिंग सोडा का इन तरीकों से करें इस्तेमाल)
  • इसके बाद नींबू से बर्तन को रगड़ लें।
  • करीब 2-5 मिनट तक हल्के हाथ से रगड़ते रहें।
  • नींबू और बेकिंग सोडा के मिक्सचर से झाग बनेगा, जिससे हार्ड वाटर के दाग से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप चाहती हैं कि आपके बर्तनों पर हार्ड वाटर के दाग न लगे तो इसके लिए आपको हमेशा बर्तनों के बाद उन्हें सूखे कपड़े से पोछना चाहिए।
  • बर्तनों को तुरंत धोने के बाद अच्छे से सूखाएं।
  • हार्ड वाटर में आप वाटर सॉफ्टनर डाल सकती हैं। इससे बर्तन पर दाग नहीं लगेंगे।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP