Geyser Cleaning Hacks: गीजर से बदबू आने पर क्या करें? छुटकारा पाने का आसान तरीका जानें

सर्दियों में सबसे ज्यादा दिक्कत ठंडे पानी से ही होती है। इसके लिए लगभग सभी घरों में गीजर लगा होता है। बाथरूम से लेकर किचन तक, आपकाे गीजर देखने को मिल जाएंगे। गीजर सर्दियों के मौसम में हमारी रोजाना की जिंदगी का एक जरूरी इक्विपमेंट बन गया है। इससे हमें गर्म पानी मिलता है, जिससे ठंड से राहत मिलती है। सर्दियां शुरू होते ही गीजर चलने शुरू हो जाते हैं।
हालांकि, कई लोगों को शिकायत होती है कि गीजर चलाने पर पानी से बदबू आने लगता है। गंध इतनी तेज होती है कि न तो उस पानी से नहाया जाता है और न ही बर्तन धुलने का मन करता है। हम आपको आज ऐसे ही कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससो आप छुटकारा पा सकती हैं। आइए जानते हैं-
गीजर में बदबू आने के क्या है कारण?
- टैंक में पानी लंबे समय तक जमा रहना
- टैंक में गंदगी जमा होना
- जंग या सेडिमेंट जमा होना
- मैग्नीशियम रॉड का खराब होना
- पाइप और टैंक में बैक्टीरिया का पनपना
यह भी पढ़ें- Room Heater Hacks: ठंड में रूम हीटर ने बढ़ा दिया है बिजली का बिल? तुरंत रोक दें ये गलतियां, नहीं तो जेब हो जाएगी खाली
कैसे दूर करें गंध?
- सबसे पहले गीजर की बिजली सप्लाई बंद कर दें। टैंक का पानी पूरा निकाल दें। एक बार फिर से पानी भरकर दोबारा खाली करें। इससे गीजर में जमी गंदगी साफ हो जाती है और बदबू भी कम होती है।
- इसके अलावा एक लीटर व्हाइट विनेगर गीजर में डालें (अगर मॉडल में ऊपर से डालने की सुविधा हो)। इसे तीन घंटे के लिए छोड़ दें। इससे जमी हुई गंदगी नरम हो जाएगी। इसके बाद पानी निकालकर गीजर को फ्लश कर लें।
- गीजर के अंदर एक एनोड रॉड होती है जो जंग होने से बचाती है। समय के साथ ये रॉड खराब हो जाती है और इसी वजह से गंध आने की दिक्कत होती है। कोशिश करें कि इसे हर दो से तीन साल में बदलवा लें।
- कोशिश करें कि गीजर में पानी लम्बे समय तक स्टोर न रहे। रोजाना थोड़ी देर के लिए गीजर चलाकर पानी निकाल दें। इससे बैक्टीरिया बढ़ने की संभावना कम हो जाती है।
कब प्रोफेशनल की जरूरत पड़ेगी?
- बदबू बार-बार वापस आए
- पानी से पीली या भूरी रस्ट निकले
- गीजर चालू होने में दिक्कत आए
- टैंक साफ करने के बाद भी समस्या बनी रहे
यह भी पढ़ें- Electric Vs Gas: कौन-सा गीजर बेस्ट है? यहां जानें सही जवाब
तो अगर आप भी गीजर से बदबूदार पानी आने से परेशान हैं, ताे ये ट्रिक अपना सकती हैं। इससे आपका गीजर लंबे समय तक चलेगा और गर्म पानी भी साफ-सुथरा मिलेगा। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।